शिमला में कलाकारों का बड़ा ऑडिशन – 27 मार्च को लें हिस्सा!

Date:

Share post:

भाषा एवम् संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा गेयटी थिएटर में कलाकारों की ग्रेडिंग के लिए ऑडिशन लिए जा रहे हैं। ऑडिशन के प्रथम दिवस आज विभाग में पंजीकृत 30 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति गायन, नृत्य, वादन आदि विधाओं में दी। यह जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि ज़िला शिमला में कलाकारों के ऑडिशन के माध्यम से ग्रेडिंग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रेडिंग के माध्यम से गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला शिमला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध करने के लिए ग्रेडिंग की प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 को भी प्रातः 11 बजे से गेयटी थियेटर में आयोजित की जाएगी। इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना है तथा ग्रेडिंग के माध्यम से पारदर्शिता लाना है। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय मेलो व उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और उन्हें श्रेणीबद्ध करने के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने पंजीकरण नहीं करवाया है उनकी ग्रेडिंग 27 मार्च को होगी। चयन प्रक्रिया वाले दिन पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन कर्ता को दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्णायक मंडली में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ महेंद्र राठौर, आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक डॉ हुकम शर्मा, जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिम्पल सकलानी शामिल रहे।

भाषा एवम् संस्कृति विभाग, जिला शिमला द्वारा गेयटी थिएटर में कलाकारों की ग्रेडिंग के लिए ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन 30 कलाकारों ने गायन, नृत्य, वादन जैसी विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी।

🎼 कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर

👉 27 मार्च, 2025 को प्रातः 11 बजे से गेयटी थिएटर में दूसरे चरण का ऑडिशन होगा।
👉 राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय उत्सवों में भागीदारी के लिए श्रेणीबद्ध किया जाएगा।
👉 गायन, नृत्य, वादन में रुचि रखने वाले कलाकार पंजीकरण करवा सकते हैं।

📝 ऑडिशन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

✅ ऑडिशन के दिन पंजीकरण के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड अनिवार्य है।
✅ निर्णायक मंडली में डॉ. महेंद्र राठौर, डॉ. हुकम शर्मा, और सिम्पल सकलानी शामिल रहे।
✅ चयनित कलाकारों को विभिन्न मेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Veteran Journalist Raju Santhanam to Deliver Inaugural Prof. Vepa Rao Memorial Lecture in Shimla

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri to Attend as Chief Guest; Lecture to Honour the Legacy of Eminent Journalism...

This Day In History

1886 U.S. President Grover Cleveland officially dedicated the Statue of Liberty on Liberty Island in New York Harbor, presented...

Today, 28 Oct, 2026 : International Animation Day

Celebrated globally every year on October 28, International Animation Day commemorates the historic public debut of Charles-Émile Reynaud’s...

Resource Management: MNRE Auctions Obsolete E-Waste Items

The Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) is driving a focused initiative for the systematic collection, segregation,...