शिमला में प्राकृतिक खेती की नई पहल

Date:

Share post:

राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जिला शिमला में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को आमजन तक पहुँचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप से शुक्रवार को योजना के अधिकारियों ने विशेष बैठक की। बैठक में हिमभोग ब्रांड के तहत उपलब्ध प्राकृतिक खेती के विभिन्न उत्पादों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन में प्रारंभिक रूप से प्राकृतिक खेती के उत्पाद उपलब्ध कराने के विकल्प तलाशे जाएंगे। इसके साथ ही इन उत्पादों की बिक्री के लिए निश्चित स्थान निर्धारित किए जाएंगे, ताकि लोग एक ही स्थान पर प्राकृतिक खेती के सभी उत्पाद आसानी से प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से गेहूं, मक्की, जौ और कच्ची हल्दी खरीदकर उनके प्रसंस्कृत उत्पाद हिमभोग ब्रांड के तहत बाजार में उतारे जा रहे हैं। ये उत्पाद 100 प्रतिशत रसायन मुक्त और स्वास्थ्यवर्धक हैं।

उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है और उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के उत्पादों को प्राथमिकता देकर खरीदें, जिससे स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचे और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों का प्रचार-प्रसार हो।

लहूरी प्रोजेक्ट : प्रभावितों के हक की लड़ाई तेज

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में...

जयराम का दावा- सरकार में तालमेल खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, हजारों भर्तियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार...

12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में निकली भर्ती

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को...