शिमला में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

Date:

Share post:

शहीदों के सम्मान में “मेरा भारत – मेरी ज़िम्मेदारी” पहल के तहत शिमला में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का आयोजन मेरा युवा भारत, शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और खेल एवं सांस्कृतिक संघ, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

अभियान में संघ के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव कविन ऋतुराज, उपाध्यक्ष अभिनव गौतम, शुभम चक्रवर्ती और अन्य युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्वयंसेवकों ने रिज मैदान से जाखू हनुमान मंदिर तक के मार्ग के दोनों ओर गहन सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान लगभग 120 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक शामिल था। अभियान का उद्देश्य न केवल इलाके की स्वच्छता सुनिश्चित करना था, बल्कि आम नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

स्वयंसेवकों ने अभियान के दौरान लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और इसके उपयोग में कमी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि शिमला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। यह स्वच्छता अभियान न केवल शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक है, बल्कि नागरिक कर्तव्यों और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता का भी एक प्रभावी उदाहरण पेश करता है।

Himachal Weather Alert : Rain, Snow Incoming

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 25 Oct 2026 : International Artist Day

Celebrated globally every year on October 25 to mark the birth anniversary of iconic Spanish painter Pablo Picasso...

MNRE Powers Up Special Campaign 6.0 with Rapid Target Completion

The Ministry of New & Renewable Energy (MNRE) is driving a major workplace transformation under DARPG's Special Campaign...

NITI Aayog Urges States to Adopt Model Tenancy Act

Delivering the valedictory address at the 2nd National Urban Conclave, Rajiv Gauba, Member, NITI Aayog, called for a...

रामायण महाकाव्य के रचनाकार : ऋषि बाल्मिकी

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी जी हां, रत्नाकर नाम से जाना जाने वाला यही व्यक्ति प्रसिद्ध ऋषि व...