शिमला प्रशासन ने पटाखों के लिए तय की टाइमिंग

Date:

Share post:

दिवाली और अन्य त्योहारों पर पटाखों के उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए समय सीमा और प्रकार को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला,अनुपम कश्यप ने आदेश जारी करते हुए कहा कि दीपावली पर पटाखे चलाने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है और सिर्फ हरित (ग्रीन) पटाखों के उपयोग की अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश (2019) 13 SCC 523 के अनुपालन में लिया गया है, जिसके अनुसार वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए पटाखों के उपयोग को सीमित किया गया है। जिन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ या उससे बेहतर स्तर पर है, वहीं पर ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी जाएगी।

त्योहारों के अनुसार पटाखे चलाने की समय सीमा इस प्रकार तय की गई है:

  • दीपावली: रात 8:00 से 10:00 बजे तक

  • गुरुपुरब: सुबह 4:00 से 5:00 बजे एवं रात 9:00 से 10:00 बजे तक

  • क्रिसमस ईव व नववर्ष की पूर्व संध्या: रात 11:55 से 12:30 बजे तक

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 15, बीएनएस 2023 की धारा 223, और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश के पालन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक शिमला और शिमला जिले के सभी उपमंडल दण्डाधिकारी को सौंपी गई है।

जिला प्रशासन सख्त: बिना लाइसेंस पटाखे बैन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1519 Leonardo da Vinci, one of the greatest artists and thinkers in history, passed away in France 1660 The Restoration of...

शहरी निकाय चुनाव: नामांकन खत्म, 17 मई को मतदान

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहरी निकायों के सामान्य चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न...

रामपुर–खनेरी टीबी मामला: सरकार पर जयराम का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर–खनेरी स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान एवं अस्पताल में...

BJP Targets Govt Over Healthcare and Governance

The Bharatiya Janata Party (BJP) on Friday stepped up its criticism of the state government, questioning its claims...