April 7, 2026

शिमला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

Date:

Share post:

शिमला के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने जानकारी दी है कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से श्री राम फाइनेंस लिमिटेड में सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर (बीडीएम), बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर (बीडीएम) और बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव (बीडीई) के कुल 09 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 10 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, यू.एस. क्लब, शिमला में किया जाएगा।

सीनियर बीडीएम के 04 पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता स्नातक (कॉमर्स) होनी चाहिए और आयु 28 से 36 वर्ष के बीच हो। बीडीएम के 03 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक (आर्ट्स) और आयु 28 से 35 वर्ष निर्धारित है। बीडीई के 02 पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पास होना अनिवार्य है, साथ ही आयु सीमा 28 से 36 वर्ष है।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूमे के साथ 10 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय, यू.एस. क्लब, शिमला में उपस्थित होना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों का नाम पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इस अवसर पर योग्य उम्मीदवारों को सीधे कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने का मौका मिलेगा और चयन प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक निर्देश जिला रोजगार कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

केंद्रीय विद्यालय कोटखाई: एडमिशन और शिक्षा की नई शुरुआत

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

A New Era in Indian Nuclear Energy Begins

India has achieved a significant breakthrough in its nuclear energy programme with the indigenously designed and built Prototype...

नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ भारत का संदेश दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा ने 7 अप्रैल 2026 को विश्व...

हिमाचल ने फिर जीता रजत, फाइनल में पंजाब को टक्कर

पंजाब के संगरूर में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित 17वीं राष्ट्रीय पेशापल्लो खेल प्रतियोगिता में हिमाचल...

शिक्षा मंत्री का नावर दौरा, कई योजनाओं का शुभारंभ

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र का दौरा कर कई विकास कार्यों का...