February 20, 2026

शिमला विंटर कार्निवल : हमीरपुर, शिमला, और चम्बा के कलाकारों का धमाल

Date:

Share post:

जिला हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों के नाम रहा शिमला विंटर कार्निवल का तीसरा दिन। कुसुम कला मंच लदरौर, हमीरपुर, गुगा महाराज कला मंच पंचभैया, कुपवी, चामुण्डा सांस्कृतिक दल देवी कोठी चुराह चम्बा, पूजा कला मंच शगीन, तारादेवी शिमला और एनजेडसीसी पटियाला के राजस्थान के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। 

रिज पर सजी सूफीयाना महफिल

कार्निवल के तीसरे दिन रिज मैदान पर सूफीयाना महफिल सजी जिसमें कश्मीर के झनकार ग्रुप के गायक शफी सोपोरी ने अपने साथियों के साथ प्रस्तुति दी।

गृह रक्षा बैंड के धुनों पर झूमे लोग

पुलिस सहायता कक्ष के समीप गृह रक्षा बैंड के जवानों ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी जिनका पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब आनंद उठाया।

300 से अधिक लोगों ने ली ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी

कार्निवल में आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग जिसमें खासकर युवा ईवीएम/वीवीपैट से संबंधित जानकारी हासिल करने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। कार्निवल के तीसरे दिन तक 300 से अधिक लोगों ने ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी हासिल की है। कार्निवल में ईवीएम डेमनस्ट्रेशन सेंटर स्थापित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में लोग बढ़-चढ़ कर मतदान करें। 

शिमला विंटर कार्निवल : हमीरपुर, शिमला, और चम्बा के कलाकारों का धमाल

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

रोहड़ू में नशा रोकथाम पर एसएसपी की समीक्षा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिमला गौरव सिंह ने आज रोहड़ू क्षेत्र का दौरा कर कानून-व्यवस्था, नशा रोकथाम, पुलिस...

Himachal Govt Reforms Schools for Better Education

The Department of School Education, Government of Himachal Pradesh, has clarified that the recent merger of selected Government...

भारत की प्रगति पर विरोध, जयराम ने साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस...

Health Awareness Drive at Shimla Nursing College

A comprehensive seminar on mental health and menstrual hygiene was successfully organized on February 20, 2026, at Shimla...