राष्ट्रीय क्विज में शिमला की सृजन वर्मा ने चमकाया प्रदेश का नाम

Date:

Share post:

शिमला की होनहार छात्रा सृजन वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। Loreto Convent Tara Hall में कक्षा छठी में अध्ययनरत सृजन ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

सृजन ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की HP Smart Champ Quiz प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस लोकप्रिय क्विज शो का प्रसारण Nickelodeon India और JioHotstar पर किया गया, जबकि इसकी मेजबानी अभिनेत्री Saniya Malhotra ने की। शो की शूटिंग मुंबई में हुई थी।

देशभर से लाखों बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन उनमें से केवल 64 प्रतिभागियों को चयनित किया गया। सृजन वर्मा ने अपनी प्रतिभा के बल पर इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाकर न केवल शिमला बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया।

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सृजन के पिता आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट हैं और माता एलआईसी में एडवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

सृजन की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई है। सभी ने इसे प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Vikramaditya Singh Meets Karnataka CM on Infra Push

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जिधर देखूं तू ही तू – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ सर्वभूतेषु येनैकमव्ययं भावमीक्षते। अविभक्तं विभक्तेषु तज्ज्ञानं विद्धि सात्त्विकम्॥ उपरोक्त श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय का 20वाँ...

This Day In History

1573 Mughal Empire Conquers Gujarat Mughal Emperor Akbar completed his swift campaign in Gujarat with a decisive victory near Ahmedabad,...

Today, 2 Sep. 2026: World Coconut Day

World Coconut Day is observed annually on September 2 to highlight the agricultural, economic, and health significance of...

Centre Announces Tenzing Norgay National Adventure Awards

The Union Ministry of Youth Affairs and Sports has officially announced the recipients of the prestigious Tenzing Norgay...