शिमला जिले में 15 राशन दुकानों का आवंटन जल्द

Date:

Share post:

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला शिमला में 15 नए स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने दी।

उन्होंने बताया कि इन दुकानों के लिए विकास खंड रामपुर, जुब्बल, ठियोग, ननखड़ी, नारकंडा, चौपाल तथा शिमला शहर के विभिन्न ग्राम पंचायतों और वार्डों में आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।

जिला नियंत्रक ने बताया कि आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है तथा आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के साथ मैट्रिक प्रमाण पत्र, अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि हों), वित्तीय स्थिति, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, शिक्षित बेरोजगार, विधवा या एकल नारी, तथा बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हों) भी संलग्न करने होंगे। साथ ही आवेदक या उसके परिवार का कोई सदस्य विधायक, सांसद अथवा स्थानीय निकाय के किसी निर्वाचित पद पर न होने संबंधी शपथ पत्र भी अनिवार्य है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दस्तावेजों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी तथा अधूरे आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय समय में जिला नियंत्रक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 0177-2657022 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुक्खू सरकार का अनशन सियासी दिखावा : जयराम

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आर्य समाज स्कूल की गीतांजलि का टेबल टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

आर्य समाज स्कूल की होनहार और प्रतिभावान छात्रा गीतांजलि ने टेबल टेनिस के मैदान में अपनी प्रतिभा का...

Mountain Resilience: 12 Himachal Villages Rewrite the Climate Playbook

Mountain communities in Himachal Pradesh are actively rewriting their climate response playbook. A new CEEW-ICIMOD study across 12...

चम्बा रियासत: ऐतिहासिक परिचय एवं सिक्कों का इतिहास

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली छठी शताब्दी (550 ईस्वी) में राजा मारु द्वारा अयोध्या से इधर पहाड़ी...

सिरमौर रियासत : परिचय एवं सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली सिरमौर रियासत की स्थापना वर्ष 1139 ई. में जैसलमेर के राजा रसालू...