जिला शिमला में ड्रंक एंड ड्राइव के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान – अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

जिला शिमला में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके। यह बात आज यहाँ उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही। 

उपायुक्त ने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव के कारण सड़कों पर काफी दुर्घटनाएं सामने आती है। इसी दृष्टि से जिला में इन दुर्घटनाओं को कम करने के उदेश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जिस स्थान पर दुर्घटना होती है या दुर्घटना होने की सम्भावना है उस जगह पर क्रैश बैरियर लगाए जायेंगे। वही समतल क्षेत्रों में अत्यधिक गति को रोकने के लिए रम्बल स्ट्रिप्स लगाई जाएँगी ताकि सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके। 

अनुपम कश्यप ने कहा कि शिमला शहर के साथ-साथ पूरे जिला में साइन बोर्ड काफी कम संख्या में लगाए गए है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इस सन्दर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि शिमला शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को जिला में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें ठीक करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस के लिए इंटरलॉक बेरिकेट भी ख़रीदे जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से निपटने के लिए हमे मशीनों एवं गाड़ियों की अत्यधिक आवश्यकता रहती है। इसी दृष्टि से 2 डेडिकेटेड एम्बुलेंस एवं 04 क्रेन खरीदने के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा। यह डेडिकेटेड एम्बुलेंस ठियोग एवं कुमारसैन क्षेत्र में मुस्तैद रखी जाएँगी ताकि आपातकालीन स्थिति में इनको प्रयोग में लाया जा सके। 

उपयुक्त ने कहा कि इन सभी चीजों के साथ-साथ लोगों में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता होना अत्यधिक आवश्यक है। इस दृष्टि से समय-समय पर जागरूकता अभियान एवं प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। 

जिला के 10 स्थानों पर स्थापित होंगे एएनपीआर कैमरा : एसपी शिमला 

पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी में बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जिला के 10 स्थानों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरा स्थापित करने का प्रस्ताव है। यह कैमरे जहाँ अत्यधिक गति पर वाहन चलाने वाले चालक की पहचान करेंगे, वही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त शिमला शहर के साथ-साथ अन्य जगहों पर स्पीड मीटर भी स्थापित किये जायेंगे। 

बैठक में लोक निर्माण, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर निगम शिमला एवं एनएचएआई से अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जनता का जनादेश विकास नीतियों पर मुहर: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव परिणामों को लेकर प्रदेश की जनता...

शिमला ग्रीष्मोत्सव में ‘Canvas of The Hills’ का आगाज़

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत इस वर्ष कला और संस्कृति को समर्पित विशेष आकर्षण के रूप में “Canvas...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: साहित्य और संस्कृति का संगम

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा और संस्कृति को समर्पित दो विशेष कार्यक्रम—“श्यामला कवि सम्मेलन” तथा “श्यामला...

CM Sukhu Appeals for Active Participation in Census 2026

CM Sukhu has called upon the people of Himachal Pradesh to actively engage in Census 2026 and take...