April 6, 2026

सेंट थॉमस के छात्रों ने हिम कौशल प्रक्षिशण कोर्स की जानकारी प्राप्त की

Date:

Share post:

कीकली रिपोर्टर, 16 जुलाई, 2019, शिमला

राजधानी शिमला के पीटर हॉफ में कौशल विकास निगम ने हिम कौशल उत्सव में प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमे सेंट थॉमस विद्यालय ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के 25 छात्रों ने विभिन्न कौशल विकास स्टालों को देखा और अपनी इच्छा और भविष्य में व जिस कौशल को अपनायेंगे उसके बारे में विभिन्न स्टालों में जा कर जानकारी एकत्रित की। छात्र विभिन्न स्टालों में जा कर जानकारी प्राप्त की जो कि ।

सबसे पहले छात्रों को चम्बा रूमाल की जानकारी दी गयी, उन्होंने बताया कि इस प्रकार के हस्तकला में रेशम के धागे का उपयोग इसे बनाने के लिए किया जाता है। इस रुमाल की खास बात यह है कि इसके दोनों किनारे सूती कपड़े से बने होते हैं और प्रत्येक रुमाल एक कहानी का प्रतिनिधित्व करता है और दोनों तरफ से यह रुमाल एक सा बनता है तथा इस रूमाल को बनाने में बहुत समय लगता है।

वहीँ कृषि स्टाल में आधुनिक जैविक खेती की जानकारी दी गयी। विशेषज्ञों ने बताया कि इस खेती की 22 प्रकार की विधियों होती है यानि परत दर परत यह खेती की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सामान्य प्रकार की खेती में 100% पानी की आवश्यकता होती है लेकिन इस प्रकार की खेती में केवल 5% पानी की खपत होती है। फसलों का उत्पादन 3 जी 4 जी के साथ किया जाता है क्योंकि इस समय 2 से 3 हजार फसलों का उत्पादन होता है।

छात्रों का पसंदीदा बैचलर ऑफ वोकेशन (बी.वोक) मेंशिव कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कोर्स में हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म शामिल है जिसमें 3 साल का कोर्स पूरा करने के बाद प्लेसमेंट होता है और रिटेल मैनेजमेंट में शॉपिंग मॉल आदि शामिल होते हैं। जिसे आप किसी भी कंपनी के साथ कर सकते हैं और इसमें अच्छे पैकेज शामिल हैं । जिसकी अधिक जानकारी छात्र संजौली कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य देखभाल – जिसमे छात्रों को बताया गया कि बाहरवीं पास करने के बाद कोई भी व्यक्ति सीधे इस कोर्स को कर सकता हैजिसे जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कहा जाता है। इसमें काम यह रहता है कि जब तक जब तक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हो जाता तब तक उसे मरीज की देखभाल करनी होती है। यह कोर्स 5 महीने का है, तथा बाद में प्रमोशन के बाद व्यक्ति सेवा पर्यवेक्षक बन जाता है।

छात्रों ने टेलीकॉम मे काफी रुचि दिखाई। कंपनी से रंजीत ने छात्रों को इस स्टाल को पेश किया जिसमें Ail2 और Ail3 स्विच द्वारा एक ब्रॉडबैंड कोर्स था। जिसमे रूटिंग प्रोटोकॉल, फायरवर्क, सोलर पैनल इंस्टालेशन और इमरजेंसी बैकअप भी सिखाया जाता है। जिसका प्रधान कार्यालय नाहन और सोलन में हैं।

रिटेल स्टाल  के बारे में जानकरी देते हुए छात्रों को संगठित रिटेल के बारे में बताया गया। छात्रों को यह भी बताया गया कि सरकार स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण भी प्रदान करती है। इसका प्रशिक्षण तीन महीने का है जिसका प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में है तथा हिमाचल प्रदेश में यह कार्यालय कांगड़ा, मंडी और ऊना में हैं।

साथ ही साथ कस्मेटिकस, ब्यूटी पार्लर में भविष्य में नौकरी के बारे में छात्रों को अवगत करवाया गया, उन्हें कुछ ब्यूटी टिप्स दी गयी, साथ ही साथ उन्हें इस क्षेत्र से जुडी अन्य जानकारियां भी दी गयी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Promises Change in Assam

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu launched an extensive election campaign in Assam today, rallying support...

घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी

कुमद सिंह की अध्यक्षता में आज सभी जिला नियंत्रकों के साथ गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण की...

HPBOCWWB Boosts Benefits for Construction Workers

The Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers (BOCW) Welfare Board, chaired by Nardev Singh Kanwar, approved an...

जुब्बल-कोटखाई को मिला पानी का बड़ा तोहफा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कोटखाई के देवरी खनेटी में 38.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पब्बर...