नकल रोकने के लिए आगे आए शिक्षक: सुरेश कुमार; कहा, छात्रों को करें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक

Date:

Share post:

सुरेश कुमार

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 29 जनवरी, 2018, शिमला

उपनिदेशकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में बनाई रणनीति

छात्रों में बढ़ती नकल प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड गंभीर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे नकल को रोकने के लिए एकजुटता से कार्य करें। नकल रोकने को लेकर राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक व स्कूलों के प्रधानाचार्य-मुख्याध्यापक मौजूद रहे।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने छात्रों में बढ़ रही नकल प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सभी शिक्षकों को आगे आना चाहिए व एकजुटता से इसके लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों में इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए उन्हें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के सही तरीके से संचालन व नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन, उपनिदेशकों व बोर्ड के अधिकारियों के उडऩदस्ते बनाए जा रहे हैं, ताकि छात्र अपनी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से दे सकें।

उन्होंने कहा कि छात्रों को इस तरह की शिक्षा प्रदान करें व उन्हें समझाएं कि व्यक्ति निर्माण के लिए शिक्षा बड़ा माध्यम हैं। जब व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक होंगे, तो इससे भी नकल पर स्वत: लगाम लग सकती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे छात्रों को नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान करें, ताकि वे खुद ही नकल न करें।

इस अवसर पर उन्होंने एक और खुलासा किया है कि मौजूदा पाठ्यक्रम को बदलने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें सभी शिक्षकों के सुझाव लेकर उन्हें कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली व्यवस्था में मौलिक परिवर्तन लाने की भी आवश्यकता है। इसके लिए वह स्वयं प्रत्येक जिला स्तर पर दौरे कर रहे हैं, ताकि इसमें सुधार लाया जा सके।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Previous article
Next article
Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...