शैमरॉक प्ले स्कूल ने आज वैसाखी और हिमाचल दिवस आनलाइन के द्वारा सभी बच्चों ने डांस प्रतियोगिता तथा फैसी ड्रेस प्रतियोगिता कर भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों को बैसाखी और हिमाचल दिवस के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश के निर्माण की स्मृति में हिमाचल दिवस में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। बाद में 25 जनवरी, 1950 को हिमाचल का राज्य बनाया गया। तत्पश्चात 1 नवम्बर, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया। 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया। 18 दिसम्बर, 1970 को संसद ने हिमाचल प्रदेश अधिनियम पारित किया तथा 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य था। साथ ही शैमरॉक प्ले स्कूल ने ऑनलाईन के माध्यम से डांस व अन्य गतिविधियां की।

Previous articleCM Inaugurates & lays Foundation Stones of Developmental Projects in Mandi
Next articleनन्ही बिटिया वेदांशी शर्मा द्वारा हिमाचल दिवस पर संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here