सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों का विदाई समारोह

Date:

Share post:

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की निदेशक आरती गुप्ता, गिरिराज साप्ताहिक समाचार पत्र की संपादक नर्वदा कंवर तथा अधीक्षक ग्रेड-2 पद पर तैनात लेख राम और दफ्तरी के पद पर तैनात कुलदीप सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क राकेश कंवर की अध्यक्षता में छोटा शिमला स्थित निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए सचिव राकेश कंवर ने कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों द्वारा प्रदत्त सेवाओं की सराहना की।

उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से प्रदान की गई सेवाएं सदैव अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय होती हैं। संयुक्त निदेशक, महेश पठानिया ने सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। निदेशक, आरती गुप्ता 21 जनवरी, 1991 को सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी और 01 अक्तूबर, 1994 को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्त हुईं थीं।

निदेशक (आरती गुप्ता)

उन्होंने 33 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आरती गुप्ता ने एक प्रखर वक्ता के रूप में विशेष पहचान बनाई है। सेवाकाल के दौरान माननीय राष्ट्रपति व माननीय प्रधानमंत्री सहित अति विशिष्ट व्यक्तियों के समारोहों का मंच संचालन किया। गुप्ता ने विकासात्मक वृतचित्रों, दूरदर्शन से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम हिमाचल डायरी व रेडियो के लिए हिम बीट्स जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट लिखने के साथ-साथ अपनी मधुर आवाज भी दी।

संपादक नर्वदा कंवर 7 अक्तूबर, 1995 को उप-संपादक के पद पर नियुक्त हुईं थीं और 28 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अधीक्षक ग्रेड-2 लेख राम 15 फरवरी, 1997 को लिपिक पद पर नियुक्त हुए और 27 वर्ष से अधिक समय तक विभाग को बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। दफतरी पद से सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह 22 जुलाई, 1986 को विभाग में नियुक्त हुए और 38 वर्ष तक सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सूचना और जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों का विदाई समारोह

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Gears Up for World Environment Day 2026

The Department of Environment, Science, Technology & Climate Change, Government of Himachal Pradesh, in collaboration with the Himachal...

BCS Shimla Launches 9-Day Elite Football Camp

Young football enthusiasts have a golden opportunity to elevate their game this summer under the guidance of Indian...

पहाड़ी व्यंजनों का मुकाबला: आईएचएम कुफरी में दिखा हुनर

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के मुख्य आकर्षण 'शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव' के तहत आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में पाक...

शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026: ‘MAA’ थीम पर महानाटी से जागरूक होगा समाज

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 इस बार मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक बड़ा और संवेदनशील संदेश देने जा रहा...