पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के फागली (रामनगर) में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां अंक सुना।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद नहीं, बल्कि भारत और भारतीयता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए देश के आम लोगों के अनूठे और प्रेरणादायी प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के जांबाज जवानों के पराक्रम को नमन किया। साथ ही, आज की युवा पीढ़ी (Gen-Z) से नशे से दूर रहकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, पोषण, डिजिटल आत्मनिर्भरता, गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान और आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने (‘वोकल फॉर लोकल’) पर जोर दिया।
आईएचएम शिमला में विश्व पर्यटन दिवस पर सजा हिमाचली खान-पान का बाजार


