April 29, 2026

सुखविंदर सुक्खू के जन्मदिन पर रक्दान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के 59वें जन्मदिन के अवसर पर सिस्को संस्था ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस शिविर में पहुँचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में सिस्को संस्था के सदस्यों, प्रदेश के दर्जनों लोगों सहित पर्यटकों ने भी रक्तदान किया। इसके उपरांत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सिस्को संस्था ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया । जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। सिस्को संस्था के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने सीएम सुक्खू को शॉल और टोपी पहनकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पहाड़ी नाटियां गाकर लोक कलाकारों ने समा बांध दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन के दौरान सिस्को संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार कड़े कदम उठा रही है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया। महेश ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही। मुख्यमंत्री ने जहां ओपीएस बहाल करके प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफ़ा दिया है वहीँ 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। महेश ठाकुर ने रक्दान शिविर में रक्दान करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सिस्को संस्था ने हमेशा सामाजिक कार्यों करने का प्रयास किया है ताकि समाज में जरूरतमंदों की मदद हो सके। महेश ठाकुर ने अपने सम्बोधन के दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने की भी अपील की।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपना ध्यान पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में लगाएं जिससे युवा मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य रहेंगे। महेश ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोक कलाकारों का भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मंत्री चंद्र कुमार,पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,सलाहकार सुनील शर्मा,आरएस बाली, सीपीएस संजय अवस्थी, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक रविठाकुर,विधायक कुलदीप पठानिया, सिस्को संस्था के अध्यक्ष महेश सिंह ठाकुर, महासचिव सचिन बरवाल, कैशियर इशांत सिंघा, विवेक राजटा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Doctor Joins National Dental Council

In a significant development for Himachal Pradesh, Dr Yogesh Bhardwaj, Principal of Government Dental College & Hospital, Shimla,...

HP Explores New Tribal Development Roadmap

A high-level delegation from the Tribal Development Department of Himachal Pradesh undertook a five-day exposure visit to Assam...

HPAS Calls Out Unverified Social Media Claims

The Himachal Pradesh Administrative Service Officers Association has raised concern over the circulation of unverified reports and social...

Palampur Convocation Faces Student Showdown

Unrest broke out at Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Agricultural University on Tuesday, just a day before its...