सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में धूमधाम से मनाया गया फादर्स डे

Date:

Share post:

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में फादर्स डे का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल में किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों, उनके पिताओं, प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा अमरेईक तथा समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष थीम इस वर्ष “Save Girl Child (बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ)” रखी गई, जिसने आयोजन को और भी सार्थक बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुई, जिसमें शिक्षिकाओं और बच्चों ने विद्यालय पहुंचे सभी पिताओं का तिलक कर और आरती उतारकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद बच्चों ने अपने पिताओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कविता, गीत और मनमोहक नृत्यों ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब बच्चों ने अपने छोटे हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड और उपहार अपने पिताओं को भेंट किए। इस अप्रत्याशित सरप्राइज से कई पिताओं की आंखें भावुकता से भर आईं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा अमरेईक ने फादर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस पिताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने इसके ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि फादर्स डे की शुरुआत 1910 में अमेरिका के वाशिंगटन से हुई थी और आज यह जून माह के तीसरे रविवार को विश्वभर में मनाया जाता है।

उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया तथा उपस्थित सभी अभिभावकों का आयोजन में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रधानाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि सनरॉक प्ले स्कूल में प्री-नर्सरी, नर्सरी एवं केजी कक्षाओं के लिए सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा क्रेच सुविधा भी उपलब्ध है।

सनरॉक में बैसाखी संग हिमाचल दिवस का उत्सव

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल में ‘हिमरंग षष्टि नाट्य उत्सव’ की रंगीन शुरुआत

भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला, गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला तथा...

बाल रंगमंच उत्सव 2026: अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाल रंगमंच उत्सव – अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता 2026 के आयोजन की घोषणा...

Invitation for Participation: Mimansa – Children’s Literature Festival 2026

Participation Form Young readers, aspiring writers, storytellers, and performers are set to take centre stage as the Department of...

Himachal to Roll Out First Phase of Census 2027 from June 16

The first phase of Census 2027, titled the House Listing and Housing Census, will commence across Himachal Pradesh...