हिमाचल में ‘हिमरंग षष्टि नाट्य उत्सव’ की रंगीन शुरुआत

Date:

Share post:

भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला, गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला तथा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) रेपर्टरी कंपनी, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिमरंग षष्टि नाट्य उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एनएसडी रेपर्टरी कंपनी की स्थापना के 60 गौरवशाली वर्षों की रंगमंचीय यात्रा को समर्पित है।

यह तीन संस्करणों में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों—कुल्लू, धर्मशाला और शिमला—में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एनएसडी रेपर्टरी कंपनी के अध्यक्ष राजेश सिंह तीनों संस्करणों में उपस्थित रहेंगे।

भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीमा कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव का शुभारंभ 18 जून 2026 को कुल्लू के अटल सदन के अंतरंग सभागार से होगा। यहां एनएसडी रेपर्टरी के कलाकार “माई री मैं कासे कहूं”, 19 जून को “बाबूजी” तथा 20 जून को “ताजमहल का टेंडर” का मंचन करेंगे। उत्सव का दूसरा संस्करण 22 और 23 जून 2026 को धर्मशाला, जिला कांगड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा, जहां “ताजमहल का टेंडर” और “बाबूजी” नाटकों का मंचन किया जाएगा।

तीसरा एवं अंतिम संस्करण 26 और 27 जून 2026 को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के गौथिक सभागार में आयोजित होगा। यहां कलाकार “माई री मैं कासे कहूं” तथा “अक्स तमाशा” का मंचन करेंगे। यह नाट्य उत्सव हिमाचल में रंगमंचीय परंपरा को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ दर्शकों को समकालीन और सशक्त नाट्य प्रस्तुतियों का अनुभव प्रदान करेगा।

बाल रंगमंच उत्सव 2026: अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Calls for Blood Donation Movement Across India

Governor Kavinder Gupta today called upon citizens, especially youth, to make voluntary blood donation a people’s movement, describing...

Chamba Medical College Enters New Healthcare Phase

CM Sukhu today inaugurated the 200-bedded hospital building at Pt. Jawahar Lal Nehru Government Medical College and Hospital,...

शिमला में प्रवासी कामगारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

शिमला जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने...

शिमला के 10 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक

शिमला जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के 10 चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक सभाओं,...