सनरॉक प्ले स्कूल संकट मोचन शिमला में जन्माष्टमी पर्व की धूम

Date:

Share post:

सनरॉक प्ले स्कूल (SunRock Play School Shimla) फ्रेंड्स कॉलोनी, नज़दीक संकट मोचन मंदिर, शिमला में  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया।  जिसमें बच्चों व स्टाफ की समस्त सदस्याओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर सनरॉक प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण एवं राधा रूप में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी। इस दौरान मटकी फोड प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने  विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने  जन्माष्टमी की महत्वता बताते हुए विस्तृत रूप से जानकारी दी व सभी को बधाई दी तथा कहा कि मान्यता है कि श्री कृष्ण का जन्म का भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में हुआ था। जन्माष्टमी के दिन सभी मंदिर रात बारह बजे तक खुले होते हैं ।  बारह बजे के बाद कृष्ण जन्म होता है और इसी के साथ सब भक्त चरणामृत लेकर अपना व्रत खोलते हैं ।  पूरे भारत सहित विदेशों में भी हिन्दुओं के प्रसिद्ध त्योहार जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार किया जाता  है। हिन्दुओं के लिए जन्माष्टमी के त्योहार का बहुत महत्व है। जन्माष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण को धरती पर भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना गया है।

हिन्दू कैलेंडर  के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि श्रीकृष्ण का जन्म श्रावण मास के आठवें दिन यानि अष्टमी पर मध्यरात्रि में हुआ था। वैसे तो पूरे भारत में ही जन्माष्टमी का बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि वृन्दावन में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। श्रीकृष्ण के जन्म और दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने से लेकर कई अन्य कथाएं हैं जो बेहद ही प्रसिद्ध हैं और जिन्हें आज भी पंसद किया जाता है। इस अवसर पर प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने कहा कि सनरॉक प्ले स्कूल क्षेत्र के बच्चों को  अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदेव प्रयासरत रहता है  व संबधित क्षेत्र के लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रत्यनशील है । उल्लेखनीय  है कि सनरॉक प्ले स्कूल इन नन्हे नन्हे बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रमों का समय समय पर आयोजन करता रहता है। प्रधानाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि सनरॉक प्ले स्कूल में नर्सरी, के०जी० व क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध है तथा 2021-22 के सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है व  कहा कि सनरॉक प्ले स्कूल के बच्चों के लिए परिवहन की सुविधा (Transportation) उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया व खूब मस्ती की  तथा नन्हे मुन्नों को मिठाइयाँ भी बांटी गयी।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बागवानों की अनदेखी और ठप विकास पर सुक्खू सरकार को घेरा

जुब्बल-नावर-कोटखाई में आयोजित नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला...

कुल्लू रियासत का इतिहास और उसके प्राचीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी प्राचीन साहित्य रामायण, महाभारत, विष्णु पुराण व मार्कण्डेय पुराण में कुल्लू रियासत को...

Himachal Forest Department Hosts Intensive RTI Training

In a major effort to streamline public transparency and hone administrative efficiency, the Himachal Pradesh Forest Department organized...

चम्बा में डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 का भव्य आगाज

चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित तीसरे ‘डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल...