April 6, 2026

सूर्य घर योजना: शिमला में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लाभार्थियों की पहचान, विभागीय समन्वय तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि यह योजना आमजन को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने जानकारी दी कि 2 किलोवाट तक की सौर प्रणाली पर 60% तथा 2 से 3 किलोवाट तक की प्रणाली पर 40% सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी अधिकतम 3 किलोवाट तक सीमित है। साथ ही, पंचायत क्षेत्र में लगाए गए प्रत्येक सोलर रूफटॉप सिस्टम के लिए ₹1000 का इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि योजना के “मॉडल सोलर विलेज” घटक के तहत प्रत्येक जिले में एक आदर्श सौर गांव चयनित किया जाएगा। शिमला जिले के त्यावल, छकड़ेल, नेरवा और सुंदा भौरा गांवों में से किसी एक का चयन किया जाएगा, जिसे एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उपायुक्त ने इन गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने यह भी उल्लेख किया कि कई घरों, कार्यालयों और सरकारी भवनों में बिजली के मीटर अभी भी पुराने नामों पर दर्ज हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिजली विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने मीटर को सही नाम पर दर्ज करवाएं, ताकि योजना का लाभ वास्तविक उपभोक्ताओं को मिल सके।

बैठक में अधिशासी अभियंता तनुज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा योजना: 222 आवेदनों को मिली मंजूरी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Promises Change in Assam

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu launched an extensive election campaign in Assam today, rallying support...

घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी

कुमद सिंह की अध्यक्षता में आज सभी जिला नियंत्रकों के साथ गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण की...

HPBOCWWB Boosts Benefits for Construction Workers

The Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers (BOCW) Welfare Board, chaired by Nardev Singh Kanwar, approved an...

जुब्बल-कोटखाई को मिला पानी का बड़ा तोहफा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कोटखाई के देवरी खनेटी में 38.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पब्बर...