1 अक्टूबर से देश भर में ‘स्वच्छ भारत 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Date:

Share post:

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 1 अक्टूबर को पूरे देश में महीने भर चलने वाले ‘स्वच्छ भारत 2.0’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा, नेहरू युवा केंद्र, शिमला जनभागीदारी की भावना के साथ नागरिकों के सहयोग और स्वैच्छिक सहभागिता से 1 करोड़ किलो कचरा मुख्यत: एकल उपयोग प्लास्टिक को एकत्र करके निपटाया जायेगा।  उन्होंने कहा कि युवा मामले विभाग पिछले साल के सफल अभियान के बाद 1 से 31 अक्टूबर, 2022 तक पूरे देश में महीने भर चलने वाले ‘स्वच्छ भारत 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र, शिमला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सम्बद्ध यूथ क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के सभी गांवों में आयोजित किया जायेगा। नेहरू युवा केंद्र, शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया की अपशिष्ट या कचरा संग्रह की दृष्टि से मुख्य  स्थान (हॉटस्पॉट) पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टैंड/रेलवे स्टेशन एवं उनके आसपास के स्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक एवं धरोहर भवन, धार्मिक स्थल व उनके आसपास के स्थान, अस्पताल और जल स्रोत, इत्यादि होंगे।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों और घरों की सफाई का आयोजन करना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों, पीआरआई और गैर-सरकारी संगठनों/सिविल सोसायटी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को शामिल किया जाएगा, ताकि अपने आसपास के वातावरण या स्थानों को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए नागरिकों में जागरूकता एवं गर्व की भावना उत्पन्न की जा सके। इसके साथ ही यह अभियान ‘स्वच्छ काल: अमृत काल’ का मूल मंत्र देगा और जनभागीदारी के माध्यम से इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दे देगा।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

चायल-कोटी कॉलेज में नए सत्र का आगाज: रुचिका बनीं CSCA अध्यक्ष

शासकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत...

Himachal Cabinet Greenlights Major Job Drive and Infrastructure Projects

The Himachal Pradesh State Cabinet, in a meeting chaired by Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, approved...

विज्ञानमय भारत से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ में...

Mayo College Clinches All-India U-14 Football Crown at Bishop Cotton School

In a thrilling final clash hosted at Bishop Cotton School, Shimla, Mayo College, Ajmer emerged victorious to claim...