March 14, 2026

भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

क्षेत्रीय मुख्यालय (शिमला), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (तारादेवी) के कैम्प में 27 जुलाई 2024 को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन यशोधा देवी, चीफ एक्सेक्यूटिव, हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन, क्षे.मु. (शिमला), भा.ति.सी. पुलिस बल के नेतृत्व में प्रीती प्रियदर्शनी, पूनम, ज्योति रावत, रूमी नाजरीन एवं अनीता वर्मा तथा क्षे.मु.(शिमला) के समस्त हिमवीर परिवार सदस्याओं एवं बच्चों के द्वारा आयोजित किया गया था।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 110 देवदार के पौधों का रोपण, क्षे.मु. (शिमला), भा.ति.सी. पुलिस बल, तारादेवी कैंप परिसर के बाहर खाली पडे जंगलात भूमि में किया गया। उपर्युक्त के अतिरिक्त इस कार्यक्रम में आई. टी. बी. पी. के समस्त हिमवीरांगणाओं तथा जवानों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में यशोधा देवी ने भा.ति.सी.पुलिस बल के समस्त हिमवीर परिवारों एवं स्थानीय जनता को संदेश दिया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में सकारात्मक संदेश पहुंचाना और स्थानीय लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। 

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

AHS Takes Lead in Student Cervical Cancer Protection

Auckland House School successfully concluded its cervical cancer vaccination drive today, marking an important milestone in promoting preventive...

This Day in History

1781 William Herschel, the British astronomer, discovered the planet Uranus, marking the first planet ever identified through a telescope. 1881 Russian...

Kavinder Gupta Meets Swami Ram Swaroop Yogacharya

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta visited Ved Ashram in Yol during his two-day tour of Kangra district, where...

शिमला में गैस आपूर्ति सुचारू, 14 गाड़ियां रवाना

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिला शिमला...