March 6, 2026

ऊनी कोट — दीप्ति सारस्वत प्रतिमा

Date:

Share post:

दीप्ति सारस्वत प्रतिमा, प्रवक्ता हिंदी, रा .व. मा. विद्यालय, बसंतपुर, शिमला

चलते हैं ऊनी कोट
पीढ़ी दर पीढ़ी
कुछ समाए रहते
अपने में
ख़शबू माँ की
तो कुछ समा लेते
गंध पिता की
घिसते या फटते नहीं
ये आसानी से
रंग भी ऐसे नहीं होते
कि पड़ जाएं फ़ीके
इसी लिए
अपना लिए जाते ये
प्रेम के नाम पर
निशानी के नाम पर या
आवश्यकता के नाम पर
विरासत में मिली
चीजों के साथ
यों ज़रूरी नहीं
कि माँ या पिता के
न रहने पर ही
अपनाया जाए इन्हें
कॉलेज जाते बच्चे
समझते हैं जिसे
नए फैशन का कोट
वह फैशन वाला कोट
माता – पिता
अपने ज़माने में पहन कर
ऊब उकता कर
या बदन फैल जाने पर
रख छोड़े थे
ट्रंक में
इसी आस में
कि एक दिन वापस
आएगा इसी का फैशन
और बच्चे हो चुके होंगे
इसमें समा जाने लायक बड़े
तब काम आएगी
दूरंदेशी
और सगर्व वे ढांपेंगे
अपने समस्त संचित
ताप से
संतान को सर्द मौसमों में

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल के मंदिरों की कॉफी टेबल बुक हुई जारी

हिमाचल प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं...

State Moves to Implement NEP-2020 in Colleges

Rohit Thakur, Education Minister of Himachal Pradesh, today chaired a meeting of the State Level Task Force for...

Government Rolls Out Gradual Pensioner Benefits

Addressing the quarterly meeting of the Himachal Pensioners United Front, Naresh Chauhan, Principal Media Advisor to the Chief...

नाहन में 8 मार्च को राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में...