विदेश यात्रा के लिए एचपीवी टीका जरूरी नहीं

Date:

Share post:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रवक्ता ने एचपीवी टीकाकरण से जुड़ी फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ खबरों में यह गलत जानकारी दी जा रही है कि बेटियों के लिए विदेश जाने हेतु एचपीवी वैक्सीन का प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई भी नियम जारी नहीं किया गया है। विदेश यात्रा के लिए एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह गैर-जरूरी है और इससे संबंधित कोई प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है और केवल अभिभावकों की सहमति मिलने पर ही योग्य आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाता है। टीकाकरण से पहले अभिभावकों को इसकी पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि वे सोच-समझकर निर्णय ले सकें।

स्वास्थ्य विभाग 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए यह टीका निःशुल्क उपलब्ध करवा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वैक्सीन भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक है।

अंत में प्रवक्ता ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और सही जानकारी के लिए केवल अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों या अधिकारियों से ही संपर्क करें।

Computer Teachers Present Key Demands to CM

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन संघर्ष

बंगाल के निर्भीक क्रांतिकारी वीर सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में...

Himachal Gears Up for Census 2027

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, alongside his wife, MLA Kamlesh Thakur, completed their self-enumeration for the upcoming...

Dev Bhoomi Fights Back: Zero Tolerance Against Drugs

Health, Social Justice, and Empowerment Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil presided over a comprehensive workshop targeting substance...

Clear Roads, Fast Markets: Minister Reviews Jubbal-Kotkhai Infra

Education Minister Rohit Thakur held a review meeting with Public Works Department (PWD) officials to assess infrastructure development...