विदेशी MBBS छात्रों को सुक्खू सरकार की बड़ी राहत

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 महामारी के दौरान विदेशी मेडिकल कॉलेजों से ऑनलाइन माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले पात्र छात्रों को एक वर्ष की इंटर्नशिप की अनुमति दी जाए।

शुक्रवार को छात्रों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक, न्यायसंगत और छात्र हितैषी दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने कहा कि महामारी जैसी असाधारण परिस्थितियों के कारण किसी भी योग्य छात्र का भविष्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स की इंटर्नशिप अवधि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। समान परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले एक ही बैच के कुछ छात्रों को एक वर्ष की इंटर्नशिप की अनुमति मिली, जबकि अन्य को दो वर्ष की इंटर्नशिप करने के निर्देश दिए गए। इस असमानता को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के ‘कम्पेन्सेटरी ट्रेनिंग पीरियड’ का आकलन करने का अधिकार राज्य सरकारों को दिया है। इसी प्रावधान और छात्रों की वास्तविक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए पात्र अभ्यर्थियों के लिए इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित छात्र बिना किसी अतिरिक्त देरी के अपनी इंटर्नशिप शुरू या पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि इस फैसले से विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत मिलेगी और वे अनावश्यक बाधाओं के बिना अपने चिकित्सा करियर को आगे बढ़ा सकेंगे। साथ ही राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बरकरार रहेगी।

अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की होगी समीक्षा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Champions on Wheels Olympic Stars Lead Drug Free India Pledge

The 89th edition of the 'Fit India Sundays on Cycle' campaign was spearheaded by Union Minister of Youth...

देश को स्वावलंबी बनाने की पहल क्रिटिकल मिनरल्स और स्वदेशी तकनीकों पर जोर

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-IICB, कोलकाता में आयोजित 6वें RISE...

पर्यावरण संरक्षण की पहल दिल्ली ज़ू ने आयोजित की संडे नेचर वॉक

नेशनल ज़ूओलॉजिकल पार्क (एनज़ेडपी), नई दिल्ली ने जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पक्षियों, तितलियों और ड्रैगनफ्लाई के...

पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14...