अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की होगी समीक्षा

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान के नेतृत्व में आयोग का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 26 से 30 जुलाई, 2026 तक जिला शिमला के दौरे पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा (अधिवक्ता), डॉ. विजय डोगरा (अधिवक्ता) तथा शैलजा जम्वाल (अधिवक्ता) शामिल होंगे।

दौरे के दौरान आयोग अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा। 27 जुलाई को आयोग नगर निगम शिमला कार्यालय में सफाई कर्मचारी कल्याण से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों, सफाई कर्मचारियों तथा नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, आईजीएमसी, अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस), एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला के साथ भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

28 जुलाई को आयोग उपायुक्त कार्यालय स्थित बचत भवन में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों, नगर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद एवं बीडीसी सदस्यों के साथ-साथ आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं से संवाद करेगा। इस दौरान जमीनी स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभाव तथा समुदाय से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

29 जुलाई को बचत भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में अनुसूचित जातियों के विरुद्ध अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों, अनुसूचित जाति विकास योजनाओं के अंतर्गत व्यय एवं प्रगति, तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

PM SHRI Totu School Joins Global Mission to Track Asteroids

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Champions on Wheels Olympic Stars Lead Drug Free India Pledge

The 89th edition of the 'Fit India Sundays on Cycle' campaign was spearheaded by Union Minister of Youth...

देश को स्वावलंबी बनाने की पहल क्रिटिकल मिनरल्स और स्वदेशी तकनीकों पर जोर

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-IICB, कोलकाता में आयोजित 6वें RISE...

पर्यावरण संरक्षण की पहल दिल्ली ज़ू ने आयोजित की संडे नेचर वॉक

नेशनल ज़ूओलॉजिकल पार्क (एनज़ेडपी), नई दिल्ली ने जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पक्षियों, तितलियों और ड्रैगनफ्लाई के...

पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14...