February 2, 2026

विदेशों से आ रहे लोगों व सैलानियों के लिए 7 दिन होम क्वाॅरेंटाइन सुरक्षा अनिवार्य : आदित्य नेगी

Date:

Share post:

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि कोविड महामारी व ओमिक्राॅन के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेशों से आ रहे लोगों व सैलानियों के लिए 7 दिन होम क्वाॅरेंटाइन सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला को निर्देश दिए गए है कि प्रतिदिन विदेशों से आने वाले लोगों का डाटाबेस तैयार कर सबंधित एसडीएम को अवगत करवाना होगा, ताकि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन संभव हो सके। उपायुक्त ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि विदेशों से आने वाले लोगों को होम क्वॉरेंटाइन के दौरान आशा वर्कर द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा होम क्वॉरेंटाइन के 7 दिन पूरे होने के बाद आरटी पीसीआर जांच करवानी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 188, 269 व 270 आईपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत सहयोग की अपील की।

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बर्फ के बीच पांगी में खौउल उत्सव

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की जनजातीय पांगी घाटी अपनी समृद्ध और अनोखी संस्कृति के लिए जानी जाती...

This Day in History

1865 U.S. President Abraham Lincoln approved a resolution that set in motion the 13th Constitutional Amendment, leading to the...

Today,1 February, 2026 : Indian Coast Guard Day

February 1 is observed as Indian Coast Guard Day, marking the establishment of the Indian Coast Guard in...

Budget 2026–27: Strong Push for Women & Children

The Union Budget 2026–27 strongly reaffirms the Government’s commitment to women-led development and child well-being, said Union Minister...