विद्यार्थियों नें प्रत्येक मतदाता की सहभागिता का लिया प्रण

Date:

Share post:

‘कोई मतदाता न छूटे’ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में आज विधानसभा क्षेत्र 63-शिमला शहरी की स्वीप टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल व अन्नाडेल में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 63- शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी परम देव शर्मा व सुरेश कुमार ने  निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन तक संदेश पहुंचाना व भागीदारी सुनिश्चित करना ही कार्यक्रम का ध्येय है।

विद्यार्थियों को सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी शर्मा व रजनी सेठ एवं शिक्षक शिवेश शर्मा, वीना वर्मा, बन्दना, प्रेम राज शर्मा  तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब की प्रभारी माला थापा व बूथ स्तरीय अधिकारी राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

प्रदूषण-मुक्त सफर: शिमला ग्रामीण के रूटों पर दौड़ीं नई ई-बसें

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुराने बस अड्डे, शिमला से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र...

Phase 2 Snow-Bound Census to Begin Sept 1

Chief Secretary K.K. Pant chaired a state-level conference today to review administrative arrangements for the second phase of...

CM Backs Major Expansion and Upgrade Drive at AIIMS Bilaspur

The Himachal Pradesh government has committed full support to scale up infrastructure and services at AIIMS Bilaspur, aiming...

विभाजन की त्रासदी, अतीत के सबक और नए भारत का संकल्प: जयराम ठाकुर

भारत विभाजन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और...