लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 30 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक रामपुर बुशहर और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता के अनुसार, मंत्री 30 सितंबर को सुबह 11 बजे रामपुर के तकलेच में बाढ़ प्रभावित सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, दोपहर 2:30 बजे झाखड़ी में एक जिम का उद्घाटन करेंगे और शाम 4:30 बजे सराहन स्थित मां भीमा काली मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह 1 अक्टूबर को सुबह 11:45 बजे घानवी में भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लेंगे।
अपने प्रवास के अंतिम दिन, 2 अक्टूबर को, वह दोपहर 12:30 बजे सुन्नी में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे और शाम 6:15 बजे टूटू में भी दशहरा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।



