विश्व बैंक से बदलेगा शिमला का वाटर नेटवर्क, मंत्री ने परखीं तैयारियां

Date:

Share post:

शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला शहर में एसजेपीएनएल द्वारा संचालित 24×7 निरंतर एवं प्रेशर युक्त पेयजल वितरण परियोजना के पैकेज-10 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कच्ची घाटी, बालूगंज, एडवांस स्टडीज, समरहिल और तारा देवी क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर एसजेपीएनएल, सुएज प्राइवेट लिमिटेड और टाटा की तकनीकी टीमों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पैकेज-10 के तहत पाइपलाइन बिछाने, नए जल भंडारण टैंकों के निर्माण और सड़क पुनर्स्थापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

विश्व बैंक के सहयोग से चलाई जा रही यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह की पहली और अत्याधुनिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर की पुरानी और जीर्ण-शीर्ण पाइपलाइनों को बदलकर पूरे नेटवर्क को आधुनिक, प्रेशर युक्त आपूर्ति प्रणाली में परिवर्तित करना है। इससे शिमला के निवासियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप 24 घंटे स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद प्रभावित सड़कों और सतहों का पुनर्स्थापन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मंत्री ने विश्वास जताया कि पैकेज-10 के पूरा होने से राजधानी शिमला की पेयजल व्यवस्था अधिक विश्वसनीय, सुदृढ़ और आधुनिक बनेगी।

Himachal Focuses on Final Phase of Cabinet Decisions

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हाईटेक होगी शिमला की जनगणना: घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम

शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।...

‘कानून ताक पर, लोकतंत्र पर ताला’: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उच्च न्यायालय...

HP Releases ₹20.61 Cr to Workers as Aug 15 Welfare Bonus

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Nardev Kanwar announced that financial assistance totaling ₹20.61...

बागवानों की आर्थिकी होगी मजबूत, रोहित ठाकुर ने दिए सड़कों के सुधार के निर्देश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के सुदूरवर्ती खनाशनी क्षेत्र का दौरा कर 15 करोड़ रुपये से...