नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा 03 जून 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हर राज्य में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम तथा विभिन्न राज्यों के 75 स्थानों  में आयोजित किया जायेगा।  इस कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा विश्वविद्यालय विधिक अध्ययन संसथान, एवा लॉज,चौड़ा मैदान में  आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 75 साइकिलिस्ट प्रतिभागी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण कराने हेतु तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए  प्रतिभागी नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यालय में   8894999516 तथा 8739951862 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रेस को नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने प्रेस को दी।

Previous articlePM addresses ‘Garib Kalyan Sammelan’ in Shimla
Next articleस्कूली बच्चों ने दिया “तंबाकू निषेध का संदेश”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here