विश्व एड्स दिवस — छोटा शिमला स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Date:

Share post:

World AIDS Day

राजेश शर्मा, कीकली रिपोर्टर, 3 दिसंबर, 2018, शिमला

रैली के माध्यम से बताए एड्स के बचाव व उपाय ; पेंटिंग में संजना, स्लोगन लेखन में अरूण प्रथम

रावमापा छोटा शिमला में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य मीरा शर्मा की अध्यक्षता में एनएसएस इकाई ने एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में 70 स्वयं सेवियों ने भाग लिया। यह रैली स्कूल परिसर से लेकर कसुम्पटी बाजार तक निकाली गई। इस रैली में स्वयं सेवियों ने विभिन्न स्लोगन, पोस्टरों तथा बैनर के माध्यम से लोगों को एड्स के बारे व इसके बचाव पर जागरूक किया।

बच्चों ने इस रैली के माध्यम से एड्स से बचाव के उपायों का बेहतरीन संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम शौनक ने विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई। इसके तहत पेंटिंग में प्लस टू की छात्रा संजना ने प्रथम स्थान और स्लोगन लेखन में प्लस वन के छात्र अरूण ने पहला स्थान हासिल किया।

पोस्टर मेकिंग में प्लस वन की छात्रा अराधना ने पहला, प्लस टृ के छात्र मनदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल के सुभाष सदन की छात्रा पूजा ने एड्स विषय पर अपने विचार रखें और छात्रों को एड्स के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM fast-tracks Nutrition Policy and digital health

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has directed the Health Department to prepare a comprehensive Nutrition Policy by...

CM Sukhu focuses on disaster recovery plan

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu chaired a high-level review meeting of the Resilient Action for Development and...

CM Sukhu sets 4-day deadline for dues clearance

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, while chairing a meeting of Administrative Secretaries, directed departments to clear pending...

समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे का अवसर

सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय प्रणाली को अधिक सरल, सुलभ और जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से “समाधान समारोह...