युवाओं के विकास के लिए शिक्षा और खेल दोनों जरूरी: शिक्षा मंत्री

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को मजबूत करने के साथ युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

शिक्षा मंत्री शनिवार को जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठासु के बटाड़ गांव में नवयुवक मंडल स्टेटा ब्रदर्स बटाड़ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में वॉलीबॉल लोकप्रिय खेल है और ग्रामीण स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये की गई है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि ठाकुर रामलाल राजकीय बालिका खेल विद्यालय, जुब्बल में वॉलीबॉल सहित आठ खेलों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। खेल छात्रावास के बेहतर संचालन के लिए 32 नए पदों को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कठासु पंचायत में 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण जारी है। वहीं, भगोली-बरथाटा सड़क का 18 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से स्तरोन्नयन कार्य लगभग पूर्ण होने को है और कठासु-सावड़ा सड़क उन्नयन कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरथाटा (बटाड़गलू) से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। बटाड़ में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय नवयुवक मंडल को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

Digital Museum at Bantony Brings History to Life

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

India Expands EU Clinical Waivers for Medical Tech

The Union Ministry of Health and Family Welfare has introduced significant amendments to the Medical Devices Rules, 2017,...

India’s Sports Icons & Youth Unite for National Sports Day

In celebration of National Sports Day on August 27, 2026, India is set to host a massive youth...

व्यावसायिक प्रशिक्षकों को सौगात: मानदेय वृद्धि और छुट्टियों पर बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों (Vocational Trainers) के मानदेय में वृद्धि और विभिन्न सेवा...

Sanskrit: India’s Ancient Code for Viksit Bharat 2047

Governor Kavinder Gupta has advocated for preserving, promoting, and modernizing Sanskrit to ensure it thrives as a living...