जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार को कम्यूनिकेशन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जिला कंट्रोल रूम से सेटेलाइट फोन के माध्यम से जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों से संपर्क किया।
मॉक ड्रिल के दौरान कोटखाई, कुमारसेन, जुब्बल, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, चौपाल, ठियोग, क्वार और रामपुर के उपमंडल अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया, जबकि अन्य सभी अधिकारियों से संवाद स्थापित किया जा सका। उपायुक्त ने कहा कि यह मॉक ड्रिल संतोषजनक रही, लेकिन डोडरा क्वार क्षेत्र में सिग्नल की समस्या को बीएसएनएल प्रबंधन को सूचित किया गया है ताकि इसे दूर किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे फील्ड स्टाफ सेटेलाइट फोन के संचालन में दक्ष हो और आपदा के समय संवाद स्थापित करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सोमेश शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।



