जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें अधिकारी: अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

जिला शिमला में अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं राहत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में कोई कोताही न हो। उन्होंने कहा कि अधिनियम के बारे में जनजागरूकता बढ़ाना आवश्यक है ताकि पीड़ित समय रहते अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018 से अब तक जिले में 33 मामले लंबित हैं, जबकि 1 जनवरी से 30 जून 2025 तक 9 नए मामले दर्ज हुए हैं। अधिनियम के तहत पीड़ितों को ₹85,000 से ₹8.25 लाख तक की राहत राशि दिए जाने का प्रावधान है।

अनुपम कश्यप ने यह भी कहा कि अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच 60 दिनों के भीतर पूरी करना अनिवार्य है। जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे हर माह लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपायुक्त को भेजें, जिससे मामलों के त्वरित निपटारे की दिशा में कार्य हो सके।

एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की तथ्य आधारित निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्धारित समय में निष्पक्ष जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला न्यायवादी मुक्ता कश्यप, एएसपी नवदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा, डीएसपी विजय रघुवंशी, शक्ति, प्रणव चौहान, नरेश शर्मा और अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति।

SJVN, DPE Host CPSE Leadership Meet

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Strength, Speed and Sportsmanship Light Up AHSB Grounds

Enthusiasm soared and competitive spirits ran high as Auckland House School for Boys hosted its much-awaited Senior Section...

Shimla Strike Ends, Sanitation Services Resume

Shimla finally heaved a sigh of relief as the week-long strike by SEHB sanitation workers came to an...

रोहड़ू चुनाव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव इस बार महिला सशक्तिकरण और हिमाचली संस्कृति की अनूठी मिसाल बनकर सामने आ रहा...

Health Department Issues Summer Safety Advisory

Amid a sharp rise in temperatures across Una district, the Health Department has issued a heat safety advisory,...