March 20, 2026

अनाडेल स्कूल में मना खेल दिवस

Date:

Share post:

andel khel divas191216
राजेश शर्मा, कीकली रिपोर्टर, 19 दिसम्बर, 2016, शिमला

सोमवार को राजकीय उच्च पाठशाला अनाडेल में खेल दिवस की धूम रही। 100 मीटर दौड़ में 8वीं कक्षा के मनीष ने बाजी मारी, जबकि 7वीं कक्षा का करन द्वितीय और 8वीं का परीक्षित तृतीय स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों में 8वीं की शिवानी प्रथम, मानसी द्वितीय और 8वीं की ही शिवानी तृतीय रही। भागदौड़ की एक अन्य स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में पहला स्थान शंकर ने दूसरा स्थान विशाल और आर्यन ने और तीसरा स्थान साहिल कश्यप ने अर्जित किया। लड़कियों के वर्ग में चांदनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और अंजलि तीसरे स्थान पर रही।

जबकि कबड्डी में सुनीता विलियम हाउस ने अपने सभी प्रतिद्वद्वियों को पराजित करके फाईनल स्पर्धा जीती। खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य करूणलता ने किया। खेल स्पर्धाओं को शिक्षा अध्यापक अंजनीकुमार की देखरेख में आयोजित किया गया। करूणलता ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेले शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास के लिए भी बेहद आवश्यक होती है। आज के दौर में खेलों को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। खेलों में दिये जा रहे महत्व के कारण ही आज रोजगार में भी खेलों की महता को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उनकी मेहनत उनको तथा स्कूल को खेल स्पर्धाओं मंे अग्रणी बनायेगी। इस अवसर पर स्कूल अध्यापकों में कश्मीरा चौहान, अंजु कुमारी ने भी खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Tribunal Refers Pong Dam Case Back to High Court

The National Green Tribunal has disposed of a petition alleging illegal activities and encroachments in the Pong Dam...

Doctors’ Hiring Row Rocks Himachal Assembly

The Himachal Pradesh Legislative Assembly witnessed a sharp political face-off on Thursday as the issue of doctors’ recruitment...

HP High Court Pulls Up Govt for Lapse in POCSO Case

The Himachal Pradesh High Court on Thursday expressed strong displeasure over the state government’s failure to submit a...

India Targets Global Sports Equipment Market

NITI Aayog has released a comprehensive report titled “Realising the Export Potential of India’s Sports Equipment Manufacturing Sector”,...