राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 20 अक्टूबर, 2015, शिमला
आंचल पब्लिक स्कूल दुधली में मंगलवार को स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान जहां स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया तो वहीं बड़ी कक्षा के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा मंच पर प्रदर्शित की। कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्या वीना वर्मा ने मुख्यातिथि और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। स्कूल के डायरेक्टर विनोद वर्मा ने मुख्यातिथि बलदेव ठाकुर को टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान कृति गु्रप ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। नर्सरी के बच्चों ने छोटी सी आशा के गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। कृति शर्मा ने वंदे मातरम, देश भक्ति के गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। केजी कक्षा के छात्रों ने मैंने कहा फूलों से फलावर डांस प्रस्तुत किया और सबको तालियां बजाने पर मजबूर किया। पहली कक्षा के छात्रों ने जीने लगा हूं गाने पर सालसा डांस प्रस्तुत किया और सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राजस्थानी गाने पर पारूल और साथियों ने रेशम का रूमाल गाने पर खूब रंग जमाया। ये है जलवा फैशन पर नन्हें बच्चों ने मॉडलिंग करके सबका मन मोह लिया। रिजुल वर्मा ने रैंप सांग लव डोज पर अपनी प्रस्तुति दी। अंकुश और साथियों ने बापू जीमीदार गाने पर भांंगड़ा कर धमाल मचाया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य ने स्कूल की अनुएल रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि बलदेव ठाकुर ने बच्चों को ईनाम बांटे।
अंत में बलदेव इाकुर ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बलदेव ठाकुर ने स्कूल को 10 हजार रूप्ए की राशि देने की भी घोषणा की। इन बच्चों ने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में ईनाम प्राप्त किए। पहली कक्षा में रक्षित प्रथम, सौरव द्वितीय और मुस्कान तृतीय रही। दूसरी कक्षा में कार्तिक ठाकुर प्रथम, रितिका ठाकुर द्वितीय और यामिनी ठाकुर तृतीय थी। तीसरी कक्षा में पलक ठाकुर प्रथम, पलक ठाकुर द्वितीय और रिजुज वर्मा तृतीय रहे। पांचवीं कक्षा ने हार्दिक वर्मा प्रथम, पारूल और कृति द्वितीय और गौरव शर्मा तृतीय रहे। छठी कक्षा में अंकुश ठाकुर प्रथम रहा और सातवीं में कुंजल वर्मा प्रथम रही और आठवीं में निशी शर्मा और गार्गी शक्या प्रथम, कनिका ठाकुर द्वितीय और नीरज वर्मा तृतीय रहा। जीके क्वीज में नेहरू हाउस प्रथम रहा। मटकी फोड़ में लड़कियों के गु्रप ने बाजी मारी। नेहरू गु्रप सांग में प्रथम रहा और खो-खो में गांधी हाउस ने बाजी मारी।