जेएनवी छात्रों की बड़ी उपलब्धि; आनलाईन परीक्षा में सभी छात्र उत्तीर्ण

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 12 मई, 2016, शिमला 

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। आईआईटी बाम्बे द्वारा आयोजित प्रथम ऑनलाइन परीक्षा में स्कूल के सभी छात्र उत्तीर्ण है। जेएनवी ठियोग के कक्षा 12 कंप्यूटर विज्ञान के सभी छात्रों ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की परीक्षा उतीर्ण की है। सूचना एवं संचारण प्रौद्योगिकी तथा मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा को ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से विस्तार करने के लिए चलाया जा रहे मिशन में नवोदय विद्यालय ठियोग प्रदेश का एक मात्र विद्यालय स्तरीय संसाधन केंद्र के रूप में स्थापित है। अभी तक इस तरह के कार्यक्रम, कार्यशाला एवं ऑनलाइन परीक्षा सिर्फ बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ही आयोजित किये जाते रहे है।

इस क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं आईआईटी बॉम्बे द्वारा प्रदत ऑडियो-विडियो टुटोरिअल के माध्यम से 1 मार्च 2016 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को  सी और सी प्लस प्लस प्रोग्रामिंग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन टेस्ट विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अमित कुमार के सफल निर्देशन एवं विद्यालय के मराठी शिक्षक  राजेश मोरे की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस परीक्षा में मास्टर अभिमन्यु, मास्टर राहुल, मास्टर अभय एवं कुमारी तपश्री का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

छात्र-छात्राओं कि सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार एवं उप.प्राचार्या कामना गुप्ता इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा चलाये जा रहे पेस सेटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत निकटवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए भी आयोजित किये जाने की योजना का खुलासा किया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार भी विशेष रूप से शामिल रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1642 Battle of Edgehill: The first major pitched battle of the English Civil War was fought between forces loyal...

Today, 23 Oct, 2026 : World Snow Leopard Day

Observed annually on October 23, World Snow Leopard Day was established following the historic adoption of the Bishkek...

Bank of India Joins Hands with C-DAC for Future Ready Financial Tech

In a major push toward building a future-ready financial ecosystem, the Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC)...

ARI Converts Garden Waste into 6000 kg Organic Compost Annually

As part of Special Campaign 6.0, the Agharkar Research Institute (ARI), Pune, is demonstrating how scientific innovation can...