राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून ने आठवीं कक्षा में प्रवेश के आवेदन 31 मार्च तक

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 20 फरवरी, 2018, शिमला

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून ने आठवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए केवल छात्र अभ्यार्थियों के आवेदन 31 मार्च, 2018 तक आमंत्रित किए जाते हैं। यह जानकारी आज उप निदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय शिमला व किन्नौर लै.क. पीएस अत्री ने दी।

उन्होंने बताया कि जनवरी, 2019 सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा देश के चुनिन्दा स्थानों पर 01 जून और 02 जून, 2018 को होगी। उम्मीदवार की आयु सीमा 01 जनवरी, 2019 को साढे़ 11 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अभ्यर्थी प्रवेश के समय अर्थात 01 जनवरी, 2019 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्ययनरत अथवा पास कर चुका हो। विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र (दो प्रतियों में) के साथ उम्मीदवार की दो पासपोर्ट आकार की फोटो, जन्म प्रमाण-पत्र (नगर निगम, ग्राम पंचायत से), मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र व प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत का मूल रूप में फोटो सत्यापित किया हुआ प्रमाण पत्र सहित 31 मार्च, 2018 तक अथवा उसके पहले उस राज्य सरकार तक पहुंच जाना चाहिए, जहां उम्मीदवार के माता-पिता अथवा अभिभावक स्थाई रूप से रहते हैं, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए पूर्ववृत्त सत्यापन करने के क्रम में राज्य (जहां वह परीक्षा देने के इच्छुक हैं) नियमित प्रलेखन के अतिरिक्त सेवा प्रमाण पत्र पूछने के लिए स्वतंत्र हैं।

सैन्य कर्मियों, पैरा सैन्य कर्मियों और अन्य केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों (जिनकी हस्तांतरणीय नौकरी है) के उम्मीदवारों के अतिरिक्त, राज्य सुनिश्चित करें कि उसके राज्य में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी उसी राज्य के मूल निवासी ही हो। आवेदन पत्र दो प्रतियों में भरकर अपने-अपने राज्य सरकार को ही भेजें। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून को आवेदन पत्र न भेजें।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2658586 पर संपर्क कर सकते हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

एससी/एसटी अधिकारों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में गुरुवार को बचत भवन में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति...

शिमला के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, दो कैंपस इंटरव्यू

जिला शिमला के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला...

This Day In History

1972 Watergate scandal begins: Five individuals were caught breaking into the Democratic National Committee headquarters at the Watergate complex...

Today, 17 June, 2026 : World Day to Combat Desertification and Drought

The World Day to Combat Desertification and Drought, observed every year on 17 June, is a United Nations–designated...