March 27, 2026

एसवीएम की जिला स्तरीय एथलीट संपन्न; 200 छात्र-छात्रों ने लिया भाग

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 25 सितम्बर, 2015, शिमला

saraswati.25.9.15हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर की जिला स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा संपन्न हो गई। सरस्वती विद्या मंदिर सुन्नी में दो दिनों तक आयोजित की गई एथलेटिक्स मीट में जिला शिमला सरस्वती विद्या मंदिर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने अपने जौहर दिखाए। समापन अवसर पर शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से सेवानिवृत्त उप निदेशक यादवेंद्र शर्मा बतौर मुयातिथि उपस्थित रहे।

saraswati.25.9.15aइस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर बधाई देते हुए कहा कि एथलेटिक्स स्पर्धाओं से शरीर बलवान बनता है। वहीं जीवन में आगे बढऩे की पे्ररणा भी मिलती है। उन्होंने आहवान किया कि शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन हेतु 5100 रूपए भी दिए। इस दौरान आर आर शर्मा सेवानिवृत्त आदेशक गृह रक्षा, नेकराज शर्मा, उपेंद्र शर्मा, धनंजय, मनोज शर्मा, कमल, युगल किशोर व हेम प्रकाश विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग में एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित हुई। शिशु वर्ग के छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तत्तापानी का जगदीश प्रथम रहा। छात्रा वर्ग में जांगला की यामिनी उक्त स्पर्धा में प्रथम रही। 200 मीटर में इसी वर्ग में छात्र वर्ग में उज्जवल जुब्बल प्रथम रहा। छात्रा वर्ग में जुब्बल की ही पलक चौहान प्रथम रही। शिशु वर्ग के छात्र वर्ग में जुब्बल के सार्थक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

गोला फैंक में अंकित शनान प्रथम रहा। रिले दौड़ में हिमरशिम स्कूल के योगेश ने छात्र वर्ग तथा मोहिनी, पलक, पूजा प्रथम रही। बाल वर्ग में 100 मीटर के छात्र वर्ग में हिमरशिम का विवेक प्रथम रहा। छात्र वर्ग में विकास नगर की श्वेता प्रथम रही। किशोर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में विकासनगर के ब्रिजेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में विकास नगर की ही नेहा ठाकुर प्रथम रही। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला में जीआई महोत्सव की शुरुआत

शिमला के पीटरहॉफ होटल में एमएसएमई के तहत ‘Xpo Originals GI महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव...

शिमला में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

शहीदों के सम्मान में “मेरा भारत – मेरी ज़िम्मेदारी” पहल के तहत शिमला में एक व्यापक स्वच्छता अभियान...

This Day In History

1971 Beginning of Bangladesh Liberation War: On 26 March 1971, East Pakistan declared its independence from Pakistan, triggering the...

Himachal Weather Alert : Rain, Snow Incoming

The India Meteorological Department (IMD) has issued a forecast indicating variable weather conditions in Himachal Pradesh over the...