छात्रों व प्रशिक्षुओं के लिए मॉकड्रिल का आयोजन

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 4 अप्रैल, 2018, शिमला

भूकम्प व आगजनी की घटना घटित होने पर बचाव के उपायों के बारे आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल तथा डाईट शामलाघाट में मॉकड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर छात्रों को भूकम्प व आगजनी के दौरान बचाव व राहत कार्य का पूर्वाभ्यास करवाया गया। घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार देने की विधि व बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। स्कूली छात्रों ने मॉकड्रिल के अभ्यास के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल के छात्रों को स्कूल प्रागंण में आगजनी की घटना के दौरान अग्निशमन यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया गया। एनसीसी कैडेटों द्वारा मॉकड्रिल के दौरान  अच्छा प्रदर्शन किया गया।

डाईट शामलाघाट में भूकम्प की मॉकड्रिल में 350 प्रशिक्षुओं तथा प्रध्यापकों ने भाग लिया। उन्होंने भूकम्प से निपटने व इससे होने वाले नुकसान को कम करने बारे महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाइट शिमला तरविंद्र नेगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल के प्रधानाचार्य सुषमा भारद्वाज, निरीक्षक आपदा प्रबंधन पीयुष ठाकुर, प्रभारी निशा ज्योति, सुनील शर्मा, एनसीसी अधिकारी संतोष चैहान, अनिल चैहान, वीना वर्मा व अन्य अध्यापक, प्रशिक्षु व छात्र उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Witnesses Vedic Learning at Art of Living Centre

Governor Kavinder Gupta visited the Veda Agama Samskrutha Maha Patashala – Gurukulam at the Vedic Heritage Campus, located...

सिपुर मेले का शुभारंभ, 90 वर्षीय मुरतू देवी ने किया उद्घाटन

सिपुर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ इस बार एक अनोखे और प्रेरणादायक क्षण के...

संगठन विस्तार की नई जिम्मेदारी, कैप्टन अतुल शर्मा बने अध्यक्ष

ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा’ ने...

Alert: Strike by SEHB Society in Shimla; Garbage Collection Points

The Shimla Municipal Corporation has released a revised list of garbage collection and pickup points across all 34...