रिज मैदान पर शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 30 जनवरी, 2016, शिमला

Martyrs-Day.30.1.16aराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व ‘शहीदी दिवस’ के अवसर पर आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव नन्द लाल ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रातः 11 बजे सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को नमन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

Martyrs-Day.30.1.16इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला संजय चौहान, नगर निगम शिमला के पार्षद, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला यूनुस, उपमण्डलाधिकारी शिमला हेमिस नेगी, सहायक आयुक्त नगर निगम शिमला प्रशांत सरकैक, सहायक आयुक्त ईशा ठाकुर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्कूलों के छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शहीदी दिवस के मौके पर उपायुक्त कार्यालय शिमला के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचत भवन शिमला में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला में बिना अनुमति पटाखा बिक्री और अवैध भंडारण पर रोक

शिमला जिला प्रशासन ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटाखों और आतिशबाजी के अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री पर...

गेओटा संपर्क मार्ग का लोकार्पण, क्षेत्र में दौड़ेगी विकास की गाड़ी

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रोहड़ू उपमंडल की ग्राम पंचायत धराड़ा के गांव गेओटा में लगभग 90 लाख...

Sanjauli-Rampur Chopper Service Launched in Himachal

CM Sukhu today inaugurated a new helicopter service operating between Sanjauli and Rampur, fulfilling a promise made during...

MoES and AcSIR Join Forces for Advanced Earth Science PhDs

The Ministry of Earth Sciences (MoES) and the Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR) have announced a...