रिज मैदान पर हिमाचल दिवस समारोह आयोजित

Date:

Share post:

HimachalDay (6)

कीकली रिपोर्टर, 15 अप्रैल, 2017, शिमला

हिमाचल दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मानित

HimachalDay (1)हिमाचल दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चैधरी ने की। उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा पुलिस, होमगार्ड, एन.सी.सी. तथा एन.एस.एस. व स्काउट एंड गाईड द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। एस. आई. विरोचन नेगी ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया।

जिला प्रशासन शिमला के महत्वकांक्षी कार्यक्रम पहल के तहत प्रेरणा कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अध्यापकों को आज हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड प्रदान किए गए।

यह अवार्ड एजुकेशन ब्लॉक देहा के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला (जीसीपीएस) नेरी, एजुकेशन ब्लॉक जुब्बल के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दोची, एजुकेशन ब्लॉक कोटखाई के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला थरोला, एजुकेशन ब्लॉक ननखड़ी के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला देलठ, एजुकेशन ब्लॉक रामपुर सराहन के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सराहन बुशेहर, एजुकेशन ब्लॉक सुन्नी के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला करियाली को प्रदान किए गए।

यह पुरस्कार बीईईओ मस्त राम, दुर्गा राम, प्रेम टेगटा, मोहन लाल, खुब्बा राम, हरी लाल, बीआरसीसी निर्मला चैहान, संजय शर्मा, राकेश नेगी, हेमराज, नरेंद्र वर्मा, केसी हिमराल, सीएचटी रणजीत धमसेठ, बंसी लाल, विनोद डेंगटा,ताराचंद, राम लाल और जानकु राम ने प्राप्त किए।

HimachalDay (4)हिमाचल दिवस के अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला की छात्राओं ने नाटी, ब्लू बैल्ज पब्लिक स्कूल ढली के छात्रों ने देशभक्ति आधारित प्रस्तुति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़-बाजार की छात्राओं ने लोकनृत्य, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से शिवोकान वज्यूरियो कराटे इंडिया संस्था ने कराटे, मोनाल पब्लिक स्कूल ने लोकनृत्य झमाकड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली ने नाटी, मुनीश शर्मा ने नशा निवारण पर आधारित एकल लघु नाटिका ‘आखिरी पल’, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राओं ने बंगाली नृत्य और इंटरनेशनल सरस्वती पैराडाईज पब्लिक स्कूल संजौली ने बहुत ही आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रकाश चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, तथा प्रदेश के हर वर्ग तथा क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया है। वीरभद्र सिंह प्रदेश को जहां नई उंचाई पर ले जा रहे हैं वहीं कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश के आम व जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं।

प्रकाश चैधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा कल्याण योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक आय सीमा को 20 हज़ार रुपये से बढ़ाकर 35 हज़ार रुपये किया। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 450 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये प्रतिमाह किया। 3,89,168 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18,23,665 राशनकार्ड धारक परिवारों के 77,23,788 लोगों को आवश्यक उपभोक्ता वस्तुएं कम दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आवास योजनाओं के तहत गृह निर्माण हेतु वित्तीय सहायता 48,500 रुपये से बढ़ाकर 1,30,000 रुपये की गई। गत सवा चार वर्षो में विभिन्न आवास योजनाओं के अंतर्गत लगभग 40 हजार घरों का निर्माण किया गया।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों को 2455 करोड़ रुपये के तथा पैंशनरों एवं पारिवारिक पैंशनरों को 910 करोड़ रुपये के वित्तिय लाभ प्रदान किए गए।  चैधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जिला शिमला में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की गई हैं तथा विकासात्मक कार्यों के माध्यम से नए मील पत्थर स्थापित किए गए हैं।

जिला में गत सवा चार सालों में 116 करोड़ 34 लाख रूपए व्यय कर 1461 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। जिला में 17 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 07 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए। जिला में महत्वकांक्षी योजना ‘पहल’ कार्यान्वित की जा रही है, जिसमें पांच मुख्य घटकों को लागू कर विकास प्रक्रिया को और गति प्रदान की जा रही है।

शिमला जिला में ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत 119 करोड़ 46 लाख 86 हजार रुपये व्यय कर 46 हजार 78 पेंशनधारकों को पेंशन प्रदान की गई। गृह अनुदान योजना के अंतर्गत 08 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये व्यय किए गए, जिसमें से 1290 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिला में कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 52 नई उचित मूल्य की दुकानें खोली गई। जिला शिमला की 94 ग्राम पंचायतों के पंचायत घर निर्माण, मुरम्मत के लिए 3 करोड़, 2 लाख 18 हजार सात सौ रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।

जिला में गत सवा चार वर्षो के दौरान 30 नए प्राथमिक स्कूल खोले गए। 63 प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्रदान किया गया। 69 माध्यमिक स्कूलों को उच्च पाठशाला का दर्जा दिया गया। ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के अंतर्गत 01 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि व्यय कर 492 महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला संजय चैहान, विधायक सुरेश भारद्वाज, मोहन लाल ब्राक्टा, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, नगर निगम के पार्षद, अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार पंजापति, एएसपी साक्षी वर्मा, आयुक्त नगर निगम जीसी नेगी, मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश शर्मा, एडीएम सुनील शर्मा, एसडीएम हेमिस नेगी, सहायक आयुक्त ईशा ठाकुर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

YouTube player

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1642 Battle of Edgehill: The first major pitched battle of the English Civil War was fought between forces loyal...

Today, 23 Oct, 2026 : World Snow Leopard Day

Observed annually on October 23, World Snow Leopard Day was established following the historic adoption of the Bishkek...

Bank of India Joins Hands with C-DAC for Future Ready Financial Tech

In a major push toward building a future-ready financial ecosystem, the Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC)...

ARI Converts Garden Waste into 6000 kg Organic Compost Annually

As part of Special Campaign 6.0, the Agharkar Research Institute (ARI), Pune, is demonstrating how scientific innovation can...