स्वर्ण पब्लिक व डी.ए.वी रहे ओवर ऑल बेस्ट — ‘‘मंथन’’

Date:

Share post:

Manthan Rotary Club

Manthan Rotary Clubकीकली रिपोर्टर, 30 सितम्बर, 2018, शिमला

राजधानी के पोर्टमोर स्कूल में रोटरी, इनर व्हील व रोट्राक्ट शिमला मिडटाउन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 19 वीं ‘मंथन’ अंतरविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूषित वातावरण व बढ़ती जनसंख्या के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 40 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों में वाद-विवाद, नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

मंथन अंतरविद्यालय प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यअथिति के रूप मे शिरकत करते हुए प्रतिभागियों की होंसला अफजाई की। तीन श्रेणियों में विभाजित इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर श्रेणी में पाँचवीं से आठवीं तक के छात्र वर्ग जबकि जूनियर श्रेणी में 9 वीं से 10 वीं व सीनियर श्रेणी में 11 वीं व 12 वीं कक्षा तक के छात्र वर्ग ने भाग लेते हुए अपनी-अपनी ताल ठोकी।

Manthan Rotary Clubप्रतियोगिता में स्वर्ण पब्लिक स्कूल व डी.ए.वी लक्कड़ बाजार स्कूल  ओवर आल बेस्ट रहे जबकि ओवर आल पेंटिंग में गवर्नमेंट ब्वायज़ सीनियर सेकेन्डरी स्कूल सोलन व डी.ए.वी न्यू शिमला ने बाजी मारी। स्वर्ण पब्लिक स्कूल के हरप्रीत कौर ने डेकलेमेशन इंग्लिश में प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं एस.डी. सीनियर सेकेन्डरी स्कूल से मृणाल जोशी ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि डी.ए.वी न्यू शिमला की सोफिया चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। डी.ए.वी लक्कड़ बाजार की मुस्कान चड्ढा ने चौथा स्थान पाया। इसी तरह डेकलेमेशन हिन्दी में जे.सी.बी पब्लिक स्कूल की चाहत शर्मा प्रथम तो डी.ए.वी टूटू की शाना शर्मा ने द्वितीय व स्वर्ण पब्लिक स्कूल के डेनिम ठाकुर ने तीसरा जबकि के वी जतोग की हिताशा चौथे स्थान पर रहीं।

स्लोगन राइटिंग में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की जागृति गर्ग प्रथम तो वहीं हिमालयन इंटरनेशनल की जाहनवी भारद्वाज ने दूसरा जबकि जे.सी.बी. पब्लिक स्कूल की सिमरन तीसरे व किड्स चॉइस पब्लिक स्कूल Manthan Rotary Clubकी वनिता चौथे स्थान पर रहीं ।

पेंटिंग जूनियर में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल छोटा शिमला की प्रेमा पहले जबकि सी.जे.एम की रीतिका कालरा दूसरे व डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार के गौरव तीसरे व के वी जतोग के मोहित ने चौथा स्थान हासिल किया।

पेंटिंग सीनियर श्रेणी में डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की देवीना पहले तो वहीं डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की आरती दूसरे व जे.सी.बी पब्लिक स्कूल के भुवन तीसरे व सी.जे.एम. की निहाशा चौथे स्थान पर रहीं। पेंटिंग सब जूनियर में डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की छवि पहले तो वहीं स्वर्ण पब्लिक स्कूल की एंजल दूसरे व हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं वहीं डी.ए.वी. न्यू शिमला जेसमेह कौर ने चौथा स्थान पाया।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पुरस्कार वितरित करते हुए प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए व विजयी प्र्तिभागियों को उनकी विजय पर बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने मंथन के आयोजक क्लबों के प्रयास की सराहना करते हुए समाज के उत्थान में क्लब सदस्यों की भूमिका को सराहा। इससे पूर्व आज प्रात: मंथन के आगाज के साथ पोर्टमोर स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने प्रतियोगिता के प्रथम चरण में मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूली प्रतिभागियों व उनके साथ पहुंचे 50 शिक्षकों का सम्मान करते हुए सफल कार्यक्रम की नींव रखी ।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Safe Diwali Campaign Launched Across Shimla Ahead of Festivities

In a proactive effort to ensure a peaceful and accident-free festival, the Himachal Pradesh Civil Defence, State Fire...

St. Thomas’ School Hosts Viksit Bharat Yuva Samvaad in Shimla

Shimla buzzed with youthful energy as MY Bharat Shimla, operating under the Department of Youth Affairs & Sports,...

शिमला में 56 खाली पदों पर दो दिन चलेगा इंटरव्यू का दौर

अगर आप शिमला में एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जिला रोजगार कार्यालय आपके लिए...

शिमला में पटाखों की बिक्री के लिए तय हुईं 14 खास लोकेशन

पहाड़ों की रानी शिमला में दिवाली का जश्न इस बार सुरक्षा के कड़े घेरे में मनेगा। जिला प्रशासन...