March 25, 2026

व्यक्ति के जीवन में शिक्षा की अहम भूमिका : स्टोक्स; पोर्टमोर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 21 अक्टूबर, 2015, शिमला

Portmore21.10-(2)स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए कार्यों की दी जानकारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में बुधवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कैंप का समापन हो गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य निशा भलूनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व व विद्यालय के इतिहास के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें बंगाली नृत्य, लघु नाटिका व नारी आकर्षण के केंद्र थे। छात्रा रीया के द्वारा इन सात दिनों में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया गया व राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास पर प्रकाश डाला गया।

Portmore21.10-(3)इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि विद्या स्टोक्स ने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का अहम रोल है और शिक्षा ही मनुष्य को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है। उन्होंने सशक्त नारी सशक्त समाज नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि नारी सशक्त होगी तो हमारा समाज व राष्ट्र भी सशक्त होगा व शिक्षा का वास्तविक अर्थ मनुष्य का चहुं तरफा विकास होना चाहिए।

Portmore21.10-(4)उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला व कहा कि इस योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में समाज सेवा व राष्ट्र सेवा की भावना पैदा होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना हिमाचल प्रदेश में बेहतर ढंग से कार्य कर रही है और इस योजना का प्रदेश के विभिन्न कार्यकलापों में महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में पार्क व रिटेनिंग वाल बनाने के लिए ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी पूनम चौहान ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Assembly to Launch ‘Best MLA’ Award

Himachal Pradesh Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania on Wednesday praised the active and constructive participation of women MLAs...

PRISM-SG Portal to Fast-Track ROB Approvals

In a major push to streamline infrastructure approvals, Ministers Nitin Gadkari (Road Transport & Highways) and Ashwini Vaishnaw...

Government Strengthens Digital Safety, AI Growth

The Government of India is committed to promoting responsible AI development and secure digital platforms, while safeguarding children...

India Pushes Scientific Innovation Nationwide

The Government of India is boosting scientific research, innovation, and technological development through mission-mode programmes, policy reforms, and...