सी.बी.एस.ई. बोर्ड 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम सराहनीय

Date:

Share post:

St Edwards School

कीक्ली रिपोर्टर, 29 मई, 2018, शिमला

सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी छाए

सरस्वती विद्या मन्दिर, वरिष्ठ माध्यमिक आवासीय विद्यालय हिम रश्मि परिसर, विकासनगर का सी.बी.एस.ई. बोर्ड 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम सराहनीय रहा। परीक्षा में विद्यालय के कुल 128 विद्यार्थी बैठे थे। जिनमें 126 विद्यार्थी उतीर्ण है। और परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। छात्र ऋभव ठाकुर नें 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, तुषार शर्मा नें 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और टिंवकल खेवटा नें 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। अधिकतर छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के अच्छे परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय की प्रबन्ध समिति और प्रधानाचार्य श्री रूम सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को बधाई दी, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएवी न्यू शिमला का परिणाम शत प्रतिशत

डीएवी न्यू शिमला का सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल में 97 फीसदी अंक प्राप्त कर गिरिश शर्मा और अदिति नेहरा ने पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल में दूसरा स्थान अग्रिम ठाकुर ने 96.6 फीसदी तीसरा स्थान शायना ने 94.6 फीसदी, चौथा स्थान अभय, श्रेया ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किया है। स्कूल के कई छात्र ऐसे है जिन्होंने कई विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। स्कूल के बेहतर शिक्षा परिणाम पर स्कूल प्रिंसीपल ने बधाई दी है।

जिजस एंड मेरी काँवेंट के11 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक किए हासिल 

जिजस एंड मेरी काँवेट स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल में 140 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी जिसमें से सभी छात्रों ने इस परीक्षा को उतीर्ण कर लिया है। स्कूल में 11 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए है। स्कूल में भव्या शर्मा ने पहला, पलक दता ने दूसरा और निवेदिता शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

श्री सत्या साईं स्कूल में हिमांशू प्रथम

लगातार छठी बार शत-प्रतिशत रहा स्कूल का परीक्षा परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यालय द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में श्री सत्या साई विद्यालय आनंद विलास के 34 छात्र बैठे, जिनमें सभी उत्तीर्ण है। इनमें 13 लडकियां और 21 लड़के थे। स्कूल के हिमांशु ने 94.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान, सुप्रिया कुमारी ने 91.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान और सात्विक शर्मा ने 91.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

श्री सत्या साई विद्यालय आनंद विलास का इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल ने लगातार छठी बार यह मुकाम हासिल किया है।

इस अवसर पर श्री सत्या साई विद्यालय आनंद विलास के संस्थापक प्रो. डॉ. श्याम सुन्दर ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।  श्री सत्या साई विद्यालय आनंद विलास के प्रधानाचार्य आरडी चांदला ने कहा कि यह अध्यापकों तथा विद्यार्थियों कि मेहनत का नतीजा है।

डीपीएस की साक्षी शर्मा 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर झटका पहला स्थान 

दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 116 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी छात्र पास हो गए है। स्कूल में साक्षी शर्मा ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान, प्रियांशु शर्मा ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और काजल शर्मा, मनस्वी शर्मा और रिषभ चौहान ने 94.2 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान स्कूल में प्राप्त किया है। स्कूल के 14 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए है। इसके साथ ही 28 छात्रों ने 80 से 90 फीसदी के बीच में अंक प्राप्त किए है। 40 छात्र ऐसे है जिन्होंने 70 से 79 फीसदी के बीच में अंक प्राप्त किए है। स्कूल की प्रिंसीपल अनुपम ने छात्रों को उनके बेतहर परीक्षा परिणाम पर बधाई दी है।

सेंट थॉमस स्कूल की गुंजन शर्मा प्रथम 

सीबीएसई बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में सेंट थॉमस स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा गुंजन शर्मा ने 85 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। श्रुति गर्ग ने 84 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और अनन्य शर्मा ने 81 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्रिंसीपल ने छात्रों को बेहतर परीक्षा परिणाम पर बधाई दी है।

10वीं के परिणाम में छाए सेंट एडवर्ड स्कूल के छात्र

सीबीएसई द्वारा मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल में फिलेमोन कुरिएकोस ने 96.6 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। सक्षम सूद ने 96 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में रघुवेंद्र सिंह नेगी ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में चौथा स्थान आदित्या कुठियाला ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर हासिल किया है। स्कूल के प्रिंसीपल ने छात्रों के बेहतर परीक्षा परिणाम पर बधाई दी है।

चैप्सली स्कूल में रिषिका गुप्ता रही पहले स्थान पर

सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में चैप्सली स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल में रिषिका गुप्ता ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। अक्षित चौहान ने 92 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और रंजन सिंह ने 91 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में 56 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी जिसमें से सभी छात्रों ने यह परीक्षा पास कर ली है।

जेसीबी का परिणाम भी रहा सराहनीय – छात्रों ने हासिल किए अच्छे अंक

सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा मेंप परिणाम में जेसीबी स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर इस परीक्षा को उतीर्ण किया है। छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल में अवंतिका ने 92 फीसदी अंक हासिल करके प्रथम स्थान स्कूल में हासिल किया। दूसरा स्थान चंदन ने 91 फीसदी अंक और तृतीय स्थान दो विद्यार्थी रविंद्र और जतिन ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर किया है। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा व प्रधानाचार्या रेखा बाली ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर खुशी जताई व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसका श्रेय उन्होंने विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को दिया।

डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल का परिणाम शत–प्रतिशत 

स्वाति राय ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर झटका पहला स्थान

डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल में 145 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्र उतीर्ण हुए है। 135 छात्रों ने यह परीक्षा फस्र्ट डिविजन में पास की है, जबकि 18 छात्रों ने 90 फीसदी और 63 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए है।

स्कूल में 10वीं कक्षा में पहला स्थान स्वाति राय ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर झटका है। दूसरा स्थान विरती शर्मा ने 96.6 फीसदी, तीसरा स्थान अपूर्वा चौहान ने 95.8 फीसदी और चौथा स्थान स्वाति ने 95.4 फीसदी अंक से हासिल किया है। स्कूल के छात्रों के इस बेहतर प्रदर्शन पर स्कूल की प्रिंसीपल कामना बेरी ने छात्रों को उनके अभिभावकों को और शिक्षकों को बधाई दी है।

केवी जतोग का दसवीं का परिणाम बेहतर 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम में केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी के छात्रों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 98.1 फीसदी रहा है।  सत्र 2017-18 में कुल 52 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुनाल ने 86.4 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और राहुल ने 86.2 फीसदी  अंक प्राप्त कर द्वितीय और हिताशा ने 84.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया है।  विद्यालय के प्राचार्य  वीर चंद ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को छात्रो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1642 Battle of Edgehill: The first major pitched battle of the English Civil War was fought between forces loyal...

Today, 23 Oct, 2026 : World Snow Leopard Day

Observed annually on October 23, World Snow Leopard Day was established following the historic adoption of the Bishkek...

Bank of India Joins Hands with C-DAC for Future Ready Financial Tech

In a major push toward building a future-ready financial ecosystem, the Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC)...

ARI Converts Garden Waste into 6000 kg Organic Compost Annually

As part of Special Campaign 6.0, the Agharkar Research Institute (ARI), Pune, is demonstrating how scientific innovation can...