स्कूली बच्चों की भांगड़े पर धूम — गीता मेमोरियल पब्लिक स्कूल भेखलटी

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 17 नवंबर, 2015, शिमला

Memorial.17.11.15cगीता मेमोरियल पब्लिक स्कूल भेखलटी द्वारा सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्रोफेसर एचएस खयौरा ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उनके साथ बणी पंचायत के प्रधान भगत भोटका भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सबसे पहले सरस्वती वंदना के साथ इसका आगाज किया जबकि इसके बाद स्कूली बच्चों ने कई पहाड़ी व पंजाबी गानों पर भी खूब धमाल मचाया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी पेश किए। प्रधानाचार्या शिखा ऐरी तथा प्रबंध निदेशक नरेश ऐरी व अन्य अध्यापकों ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और पुरस्कार बांटे। सरस्वती वंदना के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में योग के अलावा बच्चों ने भाषण कविता पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नाटी के अलावा सृष्टि ने एकल नृत्य प्रस्तृत किया। तीसरी कक्षा की सूजन ने अनुशासन शुभम ने दिवाली आदि यशिका प्रिंस शिवानी रक्षा आस्था आदि ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी। नशे व अन्य बूरी आदतों पर भी बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि मुख्यअतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने के अलावा अच्छे संस्कार पैदा करने को कहा।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नीट पेपर लीक पर धर्माणी का केन्द्र पर हमला

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्र सरकार पर तीखा हमला...

Governor Encourages Active Participation in ULB Elections

Ahead of the Urban Local Bodies (ULB) elections in Himachal Pradesh, Governor Kavinder Gupta on Friday urged citizens...

Himachal Plans Smart, Sustainable Urban Expansion

Town & Country Planning Minister Rajesh Dharmani on Saturday said the Himachal Pradesh government is focusing on future-ready...

Natural Farming Powers Himachal’s Rural Economy Growth

Himachal Pradesh’s natural farming initiative under the Rajiv Gandhi Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana is steadily emerging as...