12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में निकली भर्ती

Date:

Share post:

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बसन्तपुर (सुन्नी) हरीश शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि करोरी स्थित पंजोल वजीरा, पनिहाना, बझोल, फ़रीडा, मटेओग, तरौर, कटूडू, कडेची, जुब्बड़, धार, कार्यालटू, ओडडू कोट, डायला, झोलो, सेवांग, बगैन, मुंगना और सुन्नी-1 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। वहीं, पनेहल आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक महिला अभ्यर्थी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण क्षेत्र की निवासी हैं, अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ 4 अगस्त 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, बसन्तपुर (सुन्नी) के कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, सुन्नी में उप-मंडलाधिकारी (ना.) सुन्नी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

कोटी रिज़ॉर्ट में जॉब का मौका, 22 जुलाई को होगा इंटरव्यू

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Assembly Clears Stamp Duty Reform to Plug Revenue Evasion

The Himachal Pradesh Legislative Assembly has passed the Indian Stamp (Himachal Pradesh Second Amendment) Bill, 2026, aiming to...

Himachal Assembly Tightens Encroachment Rules for Local Elections

The Himachal Pradesh Legislative Assembly has passed a bill amending the Himachal Pradesh Panchayati Raj Act, 1994, to...

महान दार्शनिक : भगवान कृष्ण

डॉ.कमल के. प्यासा- मंडी भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान कृष्ण जी का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद मास...

जयराम का तंज: खाली अफसर दीर्घा ने खोली सरकार की पोल

विधानसभा सत्र के समापन के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए...