कोटी रिज़ॉर्ट में जॉब का मौका, 22 जुलाई को होगा इंटरव्यू

Date:

Share post:

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, शिमला की ओर से कोटी रिज़ॉर्ट, मशोबरा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 22 जुलाई 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय, मशोबरा में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें 19 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

भर्ती के तहत सेल्स एग्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट और चाइनीज सीडीपी के एक-एक पद भरे जाएंगे।

सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार का स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को 20,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी।

फ्रंट ऑफिस एसोसिएट पद के लिए होटल मैनेजमेंट में बीएससी, डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। इस पद पर 14,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ निःशुल्क भोजन एवं रहने की सुविधा दी जाएगी।

वहीं, चाइनीज सीडीपी पद के लिए भी होटल मैनेजमेंट में बीएससी, डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थी को 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 94186-45246 पर संपर्क कर सकते हैं।

महिला नेतृत्व से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...