February 26, 2026

75वीं वर्षगांठ “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में छात्र/छात्राओं के समक्ष कार्यक्रमों का आयोजन

Date:

Share post:

प्रेम सिंह, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (शिमला) के निर्देशानुसार क्षेत्रीय मुख्यालय (शिमला) भा०ति०सी०पु० बल में स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में “देश की हिफाजत देश की सुरक्षा” के अन्तर्गत क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शोघी, हिमाचल प्रदेश में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के समक्ष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सभी छात्राओं को बताया गया कि भा.ति.सी.पु.बल की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में भारत तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई है। ये बल इस सीमा पर काराकोरम दर्रा से अरुणाचल के जेचप ला दर्रा 3488 कि0मी0 की लम्बाई पर फैली सीमा की रक्षा करता है। 

इस बल का मुख्य उद्वेश्य “शौर्य-दृढ़ता-कर्म निष्ठा” है। साथ ही बल में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रशिक्षण, पदोन्नति एवं कल्याणार्थ योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं भा.ति.सी.पु.बल से संबंधित प्रशिक्षण फिल्मों को दिखाया गया। इसके अतिरिक्त “देश की हिफाजत देश की सुरक्षा’ थीम पर लेखन व संवाद प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय से आमद सभी छात्र/छात्राओं को क्षेत्रीय मुख्यालय, भा.ति.सी.पु.बल परिसर का अमण करवाया गया एवं कुछ प्रसिद्ध हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर जानकरी दी गई। अन्त में सूक्ष्म जलपान के साथ समारोह का समापन किया गया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च, 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी...

Dharmani Reviews Technical Education Reforms

Rajesh Dharmani today chaired a review meeting of the Technical Education Department along with officials of the Himachal...

Rohit Thakur Reviews UNESCO HP FUTURES Progress

Rohit Thakur chaired the third Steering Committee meeting of the UNESCO-supported ‘HP FUTURES’ project, organized by Samagra Shiksha,...

HP Grameen Bank Supports Aapada Rahat Kosh

Chairman of Himachal Pradesh Grameen Bank, Rajinder Singh, today presented a cheque of ₹14.15 lakh to Chief Minister...