नारी से शक्ति, स्वास्थ्य से सशक्ति: हिमाचल का जनआंदोलन”

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सेहत, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का संचालन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में महिलाओं को निशुल्क रोकथाम, उपचार और नैदानिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह व्यापक अभियान महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और सामाजिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक संगठित प्रयास है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार यह अभियान बालिकाओं से लेकर वृद्ध महिलाओं तक सभी आयु वर्गों की महिलाओं के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य है कि एक स्वस्थ महिला से एक स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जा सके। इस प्रयास में महिलाओं की नियमित जांच, बीमारियों की समय पर पहचान और आवश्यक परामर्श शामिल हैं।

17 से 24 सितम्बर 2025 के बीच अभियान के अंतर्गत 6.57 लाख से अधिक OPD सेवाएं, 5.34 लाख हाई ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग, 4.60 लाख कैंसर जांचें, 3.70 लाख एनीमिया जांच, और 5.17 लाख टी.बी. जांचें की गईं। इसके अलावा 24,571 गर्भवती महिलाओं की ANC जांच, 40,737 बच्चों का टीकाकरण, और 5.58 लाख परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए। 1,693 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए, जबकि 3,681 लोगों ने रक्तदान कर 1,669 यूनिट रक्त संकलित किया।

इस अभियान की सफलता इस बात से भी स्पष्ट होती है कि यह सिर्फ जांच या आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें इलाज, फॉलो-अप और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी सक्रिय रूप से जारी है। “निक्षय मित्र” योजना के तहत टी.बी. रोगियों को पंजीकृत कर उन्हें निरंतर सहायता दी जा रही है। इसी प्रकार, परामर्श सत्रों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, और योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुँचाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि इसका लाभ हर घर तक पहुँच सके। सरकार इस अभियान को एक दीर्घकालिक सामाजिक बदलाव के रूप में देखती है, जिसका लक्ष्य है – हर महिला को स्वस्थ बनाकर हर परिवार को सशक्त करना।

सोलन में महिला सशक्तिकरण और बागवानी पर मीडिया चर्चा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

तमाशा – कविता

डॉ.  कमल के.प्यासा - मण्डी पेट करवाता दंगल, नचवाता भालू-बंदर। ढोल पिटवा-पिटवा, दिखाता भांति-भांति के करतब, जिन्हें कहते "तमाशा" हैं! बीन बजा के,...

Accelerating Himachal: CM Sukhu’s Vision for Modern Industrial Hubs

CM Sukhu participated virtually in the third Apex Monitoring Authority meeting of the National Industrial Corridor Development and...

Himachal Sets Sights on AI-Driven Higher Education

In a comprehensive push to align state universities with modern market demands, Education Minister Rohit Thakur has called...

Transforming Public Health: CM Sukhu Greenlights ₹300 Crore Tech Upgrade

In a major push to modernize public healthcare across Himachal Pradesh, CM Sukhu has instructed officials to expedite...